Sunday , November 1 2026
Breaking News

Crime: छेड़छाड़ से परेशान 2 नाबालिग लड़कियों ने खाया जहर, मौत

  1. राजस्थान में लगातार बढ़ रहे अपराध
  2. लड़कियों से छेड़छाड़ का ताजा मामला
  3. भाजपा ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना

National rajasthan crime 2-minor girls die by suicide after being harassed by 3 boys in banswara: digi desk/BHN/बांसवाड़ा/ राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा खबर प्रतापगढ़ जिले के बांसवाड़ा का है। यहां दो नाबालिग छात्राओं ने इसलिए जहर पीकर आत्महत्या कर ली, क्योंकि तीन लड़के उनके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच टीम गठित कर दी है। तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। इनमें एक नाबालिग है।

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई थी। दोनों नाबालिग लड़कियां पीपल खूंट में एक छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। परिवार का आरोप है कि लड़कियों को एक नाबालिग सहित तीन लड़कों परेशान कर रहे थे।

एस परिमाला, आईजी पुलिस, बांसवाड़ा ने एएनआई को बताया, “हमें घंटाली पुलिस स्टेशन में सूचना मिली कि दो नाबालिग लड़कियों ने जहर खा लिया है। लड़कियों को अस्पताल भेजा गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है।”

राजस्थान में एक के बाद एक अपराध, राजनीति तेज
राजस्थान में एक के बाद एक अपराध की घटनाओं अशोक गहलोत सरकार के लिए परेशानी बनती जा रही है।

भाजपा के राजस्थान अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने इस घटना पर सीएम गहलोत सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह घटना राज्य की कानून व्यवस्था पर भी सवालिया निशान है।

About rishi pandit

Check Also

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अपर मुख्य सचिव समेत 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले उत्तर प्रदेश में 15 IAS अफसरों का ट्रांसफर, झांसी मंडलायुक्त समेत कई अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी योगी सरकार ने फिर किया प्रशासनिक बदलाव, अपर मुख्य सचिव समेत 15 वरिष्ठ IAS अफसर इधर से उधर

लखनऊ  यूपी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में लगातार पुलिस और प्रशासनिक विभाग में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *