Saturday , October 31 2026
Breaking News

MP Election: MP विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की चौथी सूची जारी, बुधनी से चुनाव लड़ेंगे श‍िवराज

  1. सीएम श‍िवराज सिंह चौहान को बुधनी से टिकट दिया गया है
  2. इस सूची में अध‍िकांश पिछली बार के विजयी उम्‍मीवार ही हैं
  3. इंदौर 2 सीट से रमेश मेंदोला और इंदौर 4 सीट से मालिनी गौड़ को टिकट दिया गया है

Madhya pradesh bhopal mp election 2023 bjp candidate list bjp fourth list released for mp assembly elections: digi desk/BHN/भोपाल/ मप्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की चौथी सूची जारी कर दी गई है। सीएम श‍िवराज सिंह चौहान को बुधनी से टिकट दिया गया है। इस सूची में अध‍िकांश पिछली बार के विजयी उम्‍मीवार ही हैं।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चौथी सूची को हरी झंडी दी गई। इसमें 57 नाम हैं। गृहमंत्री डाक्‍टर नरोत्‍तम मिश्रा को दतिया से टिकट दिया गया है। इंदौर 2 सीट से रमेश मेंदोला और इंदौर 4 सीट से मालिनी गौड़ को टिकट दिया गया है।

अटेर से डा अरविंद सिंह भदौरिया, ग्‍वालियर ग्रामीण से भरत सिंह कुशवाह, ग्‍वालियर से प्रद्युम्‍न सिंह तोमर, खुरई से भूपेंद्र सिंह, सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत और रेहली से गोपाल भार्गव को पार्टी ने उम्‍मीदवार बनाया है।

नरयावली से प्रदीप लारिया, सागर से शैलेंद्र जैन, खरगापुर से राहुल लोधी, मलहरा से प्रद्युम्‍न सिंह लोधी, पन्‍ना से ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, रामपुर बघेलान से विक्रम सिंह, सिरमौर से दिव्‍यराज सिंह, मऊगंज से प्रदीप पटेल, देवतालाब से गिरीश गौतम, रीवा से राजेंद्र शुक्‍ल, चुरहट से शरदेन्‍दु तिवारी, जयसिंहनगर से मनीषा सिंह, जैतपुर से जयसिंह मरावी, अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह और मानपुर से मीना सिंह मांडवे को टिकट दिया गया है।

विजय राघवगढ़ से संजय पाठक, मुड़वारा से संदीप जायसवाल, पाटन से अजय विश्‍नोई, जबलपुर छावनी से अशोक रोहाणी, पनागर से सुशील कुमार तिवारी, परसावाड़ा से रामकिशोर कांवरे, सिवनी से दिनेश मुनमुन राय, आमला से योगेश पंडाग्रे, हरदा से कमल पटेल, सोहागपुर से विजयपाल सिंह, सांची से डा प्रभुराम चौधरी, सिलवानी से रामपाल सिंह, सिंरोल से उमाकांत शर्मा, बैरसिया से विष्‍णु खत्री और नरेला से विश्‍वास सारंग को टिकट दिया गया है।

गोविंदपुरा से कृष्‍णा गौर, हुजूर से रामेश्‍वर शर्मा, इछावर से करणसिंह वर्मा, सीहोर से सुदेशराय, देवास से गायत्री राजे पंवार, हाटपिपल्‍या से मनोज चौधरी, खातेगांव आशीष गोविंद शर्मा, हरसूद से कुंवर विजय शाह, बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्‍तीगांव और सांवेर से तुलसीराम सिलावट को ट‍िकट दिया गया है।

उज्‍जैन दक्षिण से मोहन यादव, रतलाम शहर से चैतन्‍य काश्‍यप, मंदसौर से यशपाल सिंह सिसोदिया, मल्‍हारगढ़ से जगदीश देवड़ा, सुवासरा से हरदीप सिंह डंग और जावद से ओमप्रकाश सखलेचा को टिकट दिया गया है।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, CM मोहन यादव होंगे शामिल

इंदौर  लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत बीजेपी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से इंदौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *