Saturday , October 31 2026
Breaking News

MP: पब में नाचते-नाचते गिरा युवक फिर नहीं उठा, हार्ट अटैक से मौत

Madhya pradesh indore young man fell while dancing in pub and did not wake up fear of death due to heart attack: digi desk/BHN/इंदौर/ विजय नगर थाना क्षेत्र में पब में रविवार को नाचने के दौरान एक युवक अचानक गिर गया। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह घटना क्षेत्र के रिवाल्युशन पब में हुई थी।

पुलिस के मुताबिक, मुदित पुत्र सुनील माहेश्वरी (35) निवासी हापुड़, उत्तर प्रदेश की मौत हुई है। वह अपने दोस्तों के साथ पब में गया था। यहां नाचते समय वह अचानक गिर गया। इस पर उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। फिलहाल किस कारण से मौत हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

हार्ट अटैक या नशे के ओवरडोज की आशंका

वहीं मामले में हार्ट अटैक और नशे के ओवरडोज की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। बता दें कि इंदौर में पब संस्कृति ने बड़ी संख्या में युवाओं को अपनी चपेट में लिया है। यहां इंदौर के साथ ही अन्य जिलों के लोग भी पार्टी के लिए आने लगे हैं।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, CM मोहन यादव होंगे शामिल

इंदौर  लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत बीजेपी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से इंदौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *