Saturday , October 31 2026
Breaking News

National: जम्मू-कश्मीर में लश्कर कमांडर सहित दो आतंकियों को मार गिराया, मुठभेड़ खत्म

  1. करीब एक हफ्ते से चल रही मुठभेड़
  2. लश्कर कमांडर उजैर खान का शव मिला
  3. आतंकियों के ठिकाने से मिले हथियार और अन्य सामग्री

National two terrorists including lashkar commander killed in jammu and kashmir encounter ends in anantnag: digi desk/BHN/श्रीनगर/ जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकिेयों के बीच करीब एक हफ्ते से चल रही मुठभेड़ मंगलवार को लश्कर कमांडर उजैर खान सहित दो आतंकियों के मारे जाने के बाद खत्म हो गई। उधर सेना को आशंका है कि जंगल में एक और आतंकी मारा गया है, जिसके शव की खोज के लिए यहां सर्चिंग अभियान चलाया गया है।

उजैर का शव मिला था

सुरक्षाबलों को सोमवार के दिन एक शव मिला था, जांच के बाद इसकी पुष्टि हुई की यह लश्कर का कमांडर उजैर था जो मुठभेड़ में मारा गया। इसके पहले मुठभेड़ में सेना के कर्नल, मेजर, राज्य पुलिस के डीएसपी और एक अन्य सैनकर्मी बलिदान हो गए थे। मुठभेड में 6 जवान भी घायल हो गए थे।

अनंतनाग के गडोल में चलाया गया था सर्चिग अभियान

जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के गडोल में पिछले हफ्ते मंगलवार को सेना ने आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया था। आतंकी पहाड़ी पर पेड़ों के बीच छिपे हुए थे। देर रात मुठभेड़ शुरू होने के बाद चार अधिकारी और सुरक्षाकर्मी बलिदान हो गए।

मुठभेड़ में एक बलिदानी प्रदीप का पार्थिव शरीर आतंकियों के ठीक सामने होने की वजह से उन्हें सोमवार को नीचे लाया जा सका। यहां तलाशी में जले हुए हथियार, पिस्तौन सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।

About rishi pandit

Check Also

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, दिवाली से पहले किसानों को मोदी सरकार की सौगात

बनासकांठा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी कर दी गई है। दिवाली से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *