National general chandrayaan-3 mission rover has successfully traversed a distance of about 8 meters: digi desk/BHN/बेंगलुरु/ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान-3 रोवर प्रज्ञान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चहलकदमी कर रहा है। इसरो ने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। अंतरिक्ष एजेंसी ने लिखा कि रोवर ने 8 मीटर की दूरी तय कर ली है। रोवर पेलोड एलआईबीएस और एपीएक्सएस चालू हैं। प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर मॉड्यूल और रोवर पर सभी पेलोड काम कर रहे हैं।
इसरो ने इससे पहले रोवर प्रज्ञान के लैंडर से बाहर निकलने का वीडियो जारी किया था, जो इमेजर कैमरे में कैप्चर हुई थी। गौरतलब है कि चंद्रयान-3 मिशन ने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी।
Bhaskar Hindi News