Friday , May 17 2024
Breaking News

MP Board Supplementary Result: एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

MP board supplementary result 2023 class 10th and 12th result released soon at mpbse nic in know how to check: digi desk/BHN/भोपाल/मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2023 की घोषणा करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, MPBSE अनुपूरक परिणाम इस सप्ताह कभी भी जारी हो सकता है। हालांकि, बोर्ड ने रिजल्ट को लेकर किसी तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। एक बार परिणाम घोषित होने के बाद छात्र mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, mpbse.mponlibe.gov.in और mpbse.nic.in पर देख सकते हैं।

17 जुलाई से शुरू हुई थीं परीक्षाएं

बता दें जो अभ्यर्थी एक या दो विषयों में पास नहीं हुए थे। वे एमपी बोर्ड की पूरक परीक्षा देने के पात्र थे। छात्रों को अन्य जरूरी विवरणों के साथ अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। एपमी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 17 से 27 जुलाई तक आयोजित की गई थीं।

बोर्ड ने जारी किया डेट शीट

एमपी बोर्ड ने हाल ही में 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2024 के लिए डेट शीट जारी की है। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 5 से 28 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 12 के एग्जाम 6 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे। परीक्षाएं एक ही सत्र में सुबह 09 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

MP Board Supplementary Result 2023: ऐसे करें चेक

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponlibe.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2- होमपेज पर कक्षा 10 और 12 के लिए एमपी बोर्ड पूरक परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- स्क्रीन पर लॉगिन पेज दिखाई देगा।

स्टेप 4- अब आवेदन संख्या और रोल नंबर दर्ज करें।

स्टेप 5- सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 6- अब एमपी बोर्ड पूरक परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

MP Board Supplementary Result 2023: ग्रेडिंग सिस्टम

एमपीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए ग्रेडिंग प्रणाली लागू करता है। जो स्टूडेंट्स किसी सब्जेक्ट में 91 अंक प्राप्त करते हैं। उन्हें ग्रेड ए1 प्राप्त होता है। 81 से 90 अंक वाले छात्रों को ए2 प्राप्त होता है। किसी विषय में 33 से कम अंक पर ग्रेड फेल मिलता है।

अंकग्रेडग्रेड पॉइंट
91-100A110
81-90A29
71-80B18
61-70B27
51-60C16
41-50C25
33-40D4
33 से कमफेल0

About rishi pandit

Check Also

MP: इस्लाम कबूल करवाने के लिए अश्लील वीडियो बनाए, बच्चे के गले पर चाकू रखकर रेप किया

Madhya pradesh indore indore news abused harassment case love jihad: digi desk/BHN/ इंदौर/ मॉडलिंग कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *