Sunday , November 1 2026
Breaking News

Rewa: MLC रिपोर्ट बनाने के लिए 2000 की रिश्वत लेते मेडिकल ऑफिसर धरा गया

रीवा, भास्कर हिंदी न्यूज/  रीवा लोकायुक्त की कार्यवाई, एमएलसी रिपोर्ट बनाने के लिए 2000 की रिश्वत लेते मेडिकल ऑफिसर ट्रैप किया गया है। सीधी जिला के चुरहट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मेडिकल ऑफिसर रिश्वत लेते ट्रैप कार्रवाई की गई है।

लोकायुक्त रीवा की कार्यवाई

मंगलवार को अभिषेक सिंह पिता रमेश सिंह निवासी ग्राम दुआरा चुरहट जिला सीधी ने लोकायुक्त रीवा से शिकायत की थी। अभिषेक सिंह ने बताया था कि आरोपी डॉ आर. के. साकेत मेडिकल ऑफिसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट जिला सीधी 1500 रुपये रिश्वत ले चुका है।

mlc केस में गंभीर लिखने के एवज में 4000 मांगे थे

अभिषेक सिंह ने बताया कि चाचा अंकुश सिंह को दुर्घटना में चोट आ गई थी। चाचा जी को mlc केस में गंभीर लिखे जाने के एवज में 4000 रुपए रिश्वत की मांग की गई थी । कार्रवाई के दौरान ट्रेपकर्ता अधिकारी जिया उल हक निरीक्षक के निर्देशन में प्रवीण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक, श्री जियाउल हक निरीक्षक सहित 12 सदस्यीय टीम शामिल रही।

About rishi pandit

Check Also

तमन्ना भाटिया ने किए महाकाल के दर्शन, मां के साथ भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

उज्जैन  बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *