Sunday , September 29 2024
Breaking News

Weather Alert: अगले 5 दिनों के दौरान कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, मुंबई में मानसून एक्टिव

National weather latest update rain alert in these states during next 5 days monsoon may reach delhi on monday: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ दक्षिण पश्चिम मानसून सोमवार तक दिल्ली, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 5 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान 4-6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। आईएमडी ने कहा, ‘मुंबई, मध्यप्रदेश उत्तर प्रदेश सहित महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों और बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के शेष हिस्सों में भी मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थियां अनुकूल हैं।’ मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों में उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और इससे सटे ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर चक्रवाती परिसंचरण के कारण कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। आईएमडी ने कहा, ‘जैसे ही मानसून मजबूत होगा और कम दबाव का क्षेत्र बनने से मदद मिलेगी। जिससे भारी वर्षा होने की संभावना है।’

लेटेस्ट अपडेट

मौसम विभाग ने महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी सक्रिय है। इसने मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र को कवर कर लिया है। मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू के कुछ हिस्सों में मानसून आ गया है। यह अगले दो दिनों में आगे बढ़ेगा और अन्य हिस्सों को कवर करेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अधिकतम 5 सेमी और मुंबई में 18 सेमी बारिश दर्ज की गई है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

  • – ओडिशा में मंगलवार तक और झारखंड में रविवार-सोमवार के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
  • – असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 25 से 28 जून तक बारिश की संभावना है।
  • – अगले 5 दिनों के दौरान मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।
  • – अगले 24 घंटे के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में बारिश होने की संभावना है।
  • – मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले पांच दिनों में देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। बुधवार तक लू चलने की संभावना नहीं है।

About rishi pandit

Check Also

वंदे भारत ट्रेन का डंका दुनियाभर में, जापान की बुलेट ट्रेन को पीछे छोड़ा, कई देशों ने खरीदने में दिखाई दिलचस्पी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक इन इंडिया नीति का पूरी दुनिया में डंका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *