Sunday , November 1 2026
Breaking News

MP: मजदूरी के रुपयों के विवाद में कांट्रेक्टर ने महिला को मौत के घाट उतारा!

MP, barwani crime news the contractor killed the female laborer in a dispute over wages: digi desk/BHN/बड़वानी /पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली। इसमें मजदूरी के रुपयों के विवाद में कांट्रेक्टर ने महिला मजदूर को मौत के घाट उतारा था। वहीं एक दूसरे मामले में बंद कमरे में युवती का संदिग्ध शव मिलने के बाद इस मामले से जुड़े लापता युवक का शव रविवार को नर्मदा नदी में मिलने के बाद आगे की जांच की जा रही है।गत माह 27 मार्च को पुलिस को बावनगजा मार्ग के नाले के नीचे महिला का शव मिला था। मामले में जांच के बाद पुलिस ने इस अंधे कत्ल को सुलझाया। मृतक महिला भवन निर्माण में मजदूरी करती थी। मजदूरी के रुपए को लेकर कांट्रेक्टर से उसका विवाद चल रहा था, उसी दौरान कांट्रेक्टर उसे बावनगजा मार्ग पर झरने के समीप ले गया और पत्थरों से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसका शव छिपा कर भाग गया था।

मौके पर मिले साक्ष्यों और गुमशुदगी के आधार पर महिला की पहचान हो पाई थी। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने बताया कि पाटी नाका टीनशेड निवासी सूरज बाई (70) पति गट्टू लाल राठौर ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी पुत्री भावना राठौर 21 मार्च से लापता है।पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामला जांच में लिया था। वहीं इसी दिन पुलिस को सूचना मिली कि बावनगजा रोड झरने वाले पुल के पास एक अज्ञात शव पड़ा है। पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया। शव महिला का होकर कुछ दिन पुराना और क्षतविक्षत हो चुका था।

पुलिस के अनुसार आरोपित ने बताया कि वो मकान निर्माण में कांट्रेक्टर का काम करता था, उसी दौरान उसकी पहचान मजदूरी करने वाली भावना राठौर से हुई थी। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वो अक्सर भावना राठौर के साथ बावनगजा झरने के पास मिलता था। इस दौरान मजदूरी के रुपये को लेकर भावना से उसका विवाद हुआ।इसको लेकर 21 मार्च को वो भावना को बाइक पर बैठाकर बावनगजा झरने पर ले गया, वहां भावना और उसके बीच विवाद हुआ। इस दौरान आरोपित ने पत्थरों से भावना पर हमला किया। भावना की मौत होने पर उसका शव छिपाकर घर पहुंचा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपित को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। अब उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

About rishi pandit

Check Also

तमन्ना भाटिया ने किए महाकाल के दर्शन, मां के साथ भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

उज्जैन  बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *