Monday , October 7 2024
Breaking News

Rashifal 14th March: कुछ अप्रत्याशित घटित हो सकता है, जानिए मंगलवार का पंचांग और राशिफल

14 मार्च 2023 का दैनिक पंचांग: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि  सप्तमी20:18 तक
नक्षत्र  अनुराधा08:05 तक
करणविष्टि
बावा
08:57 तक
20:18 तक
पक्षकृष्ण 
वार   मंगलवार 
योग  वज्र15:05 तक
सूर्योदय06:35 
सूर्यास्त18:24 
चंद्रमा   वृश्चिक 
राहुकाल15:27 − 16:55 
विक्रमी संवत्  2079 
शक सम्वत1944  
मासचैत्र 
शुभ मुहूर्तअभिजीत12:06 − 12:53

राशिफल

मेष- आज का राशिफल: एकदम से बहुत सारे काम का दबाव आ सकता हैं। इससे उठापठक की स्थिति बनी रहेगी और काम में उलझ कर रह जाएंगे। अपनी प्राथमिकता को निर्धारित कर लेंगे तो बेहतर रहेगा।

वृषभ- कोई चीज़ बार-बार सोचने पर मजबूर करेगी। इसको लेकर मानसिक तनाव रहने की प्रबल संभावना हैं। ऐसे में बुद्धिमता और धैर्य से काम नहीं लिया गया तो स्थिति संभलने की बजाए और बिगड़ जाएगी।

मिथुन- बैंक से लोन मिलने में जो समस्या सामने आ रही थी वह आज के दिन सुलझ सकती हैं। रुका हुआ धन भी वापस आ सकता हैं। आज का दिन आपके आर्थिक जीवन के लिए शुभ संकेत लेकर आया हैं।

कर्क-अहंकार को काबू में रखने की आवश्यकता हैं अन्यथा कुछ अप्रत्याशित घटित हो सकता हैं। आपका अपने भाई-बहनों के साथ संबंध भी बिगड़ सकता हैं तथा मन में कटुता का भाव आ सकता हैं।

सिंह- जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। रिश्तों में गहरापन आएगा। आज के दिन उनके साथ बैठकर भविष्य की रणनीति भी बनायी जा सकती हैं जो दोनों के लिए कारगार सिद्ध होगी।

कन्या-यदि आप सिंगल हैं तो आज के दिन किसी सोशल मीडिया के दोस्त के द्वारा दिल की बात कही जा सकती हैं। आप भी इसको लेकर सकारात्मक रुख रखेंगे व रिश्तो में मजबूती आएगी।

तुला-परिवार के सामने एक अलग पहचान बनेगी जो आपके लिए भी लाभदायक सिद्ध होगी। हालांकि कुछ बातों को लेकर नकारात्मक रवैया रह सकता है लेकिन बुद्धिमता का परिचय दिया जाएगा।

वृश्चिक- काम में सीनियर्स से बहुत जमेगी जिससे आपको अपने ऑफिस के काम में भी बहुत सहायता मिलेगी। आगे के लिए मार्गदर्शन भी मिलेगा जो भविष्य के लिए सहायक होगा।

धनु-आज का दिन जीवन में सुख देने वाला होगा तथा ज्यादातर समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत होगा। घर में आपको लेकर एक सकारात्मक छवि का निर्माण होगा जो आपके लिए सहायक सिद्ध होगी।

मकर-व्यापार के मामलों को लेकर सतर्कता बरते क्योंकि किसी अपने के द्वारा ही उसमे परेशानी कड़ी करने के भरपूर प्रयास किया जाएगा। ऐसे में किसी भी नुकसान से बचने के लिए पहले से ही सावधान रहेंगे तो बेहतर रहेगा।

कुंभ-दिन में बेचैनी का भाव रह सकता हैं तथा स्वभाव में भी चिढ़चिढ़ापन हावी रहेगा लेकिन दोपहर होते-होते इसमें बदलाव देखने को मिलेगा। किसी से आकस्मिक खुशी मिलेगी जिससे मन शांत होगा।

मीन- आज के दिन स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ सकता हैं। हालाँकि दृढ-इच्छा शक्ति से आप इसे मात दे सकते हैं। परिवार के किसी और सदस्य की तबियत भी खराब रह सकती हैं।

About rishi pandit

Check Also

दीपावली 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, कब है? जानें काशी के विद्वानों की क्या है राय

 हर साल की तरह इस साल भी दिवाली का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *