Tuesday , November 3 2026
Breaking News

US: लॉस एंजेल्स में चीनी न्यू ईयर समारोह के दौरान हुई फायरिंग, 10 लोगों की मौत

World us news 10 people killed in a mass shooting at chinese new year festival in monterey park of los angeles: digi desk/BHN/ लॉस एंजिल्स/ यूएस के लॉस एंजिल्स में चीनी न्यू ईयर के जश्न के दौरान हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई है। AP News ने पुलिस सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीती रात 10 बजे मॉन्टेरी पार्क में चल रहे चीनी न्यू ईयर के जश्न के बाद ये फायरिंग हुई। पुलिस के अनुसार अभी तक ये तय नहीं है कि इस घटना में कितने लोग घायल हुए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन चल रही है। लॉस एंजिल्स के मेयर ने इसे Mass Shooting बताया है।

मोंटेरे पार्क लॉस एंजिल्स काउंटी का एक शहर है, जो लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन से लगभग 11 किमी दूर है। मॉन्टेरी पार्क में बड़े पैमाने पर चीनी नववर्ष का त्योहार मनाया जाता है। शनिवार की रात इस समारोह के मौके पर दस हजार से ज्यादा चीनी मूल के लोग इकट्ठे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किसी शख्स ने मशीनगन से इस भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी। वैसे कुछ लोगों ने ये भी कहा कि गोलीबारी एक डांस क्लब में हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है।

About rishi pandit

Check Also

होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ईरान का अमेरिका को 48 घंटे का अल्टीमेटम, रखीं कई शर्तें

तेहरान ईरान ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट खोलने का प्रस्ताव अमेरिका को दिया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *