Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Planet Transit: दिसंबर में होगा तीन ग्रहों का गोचर, इन राशियों को रहना होगा सावधान

December Planet Transit: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ दिसंबर महीना शुरू होने वाला है। साल के आखिरी माह में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करते हैं। ग्रहों के भ्रमण को महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। ग्रहों के गोचर के कारण सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है। दिसंबर में बुध, शुक्र और सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। आइए जानते हैं 3 ग्रहों के गोचर से किन राशियों को सावधान रहना होगा।

मेष

दिसंबर का महीना मेष राशिवालों के लिए कष्टदायी हो सकता है। इस माह ध्यान रखना होगा। खर्च बढ़ सकता है। निवेश के लिए महीना उचित नहीं है। घरवालों के साथ अनबन हो सकती है। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।

वृषभ

ग्रहों के राशि परिवर्तन से वृषभ राशियों को सतर्क रहना होगा। जमीन और अचल संपत्ति से जुड़े मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। जो लोग निवेश की योजना बना रहे हैं। उन्हें थोड़ा रुकना चाहिए। परिजनों के साथ तालमेल बिठाने में समस्या हो सकती हैं।

कन्या

कन्या राशि के जातकों को धन को लेकर बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में निराशा रहेगी। पार्टनर से सहयोग प्राप्त नहीं होगा। पारिवारिक संबंधों में उतार-चढ़ाव दिखाई देगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना होगा।

About rishi pandit

Check Also

कार्तिक महीने में तुलसी पूजा का खास महत्व, रोज दीपक जलाने से घर में आएगी सुख-समृद्धि!

 Kartik Month Tulsi Puja: हिंदू धर्म में कार्तिक महीने को बहुत शुभ और पवित्र माना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *