Friday , May 17 2024
Breaking News

Dhanteras: धनतेरस पर भूलकर भी ना खरीदें ये 6 वस्‍तुएं, घर में आएगी दरिद्रता

Tyohar dhanteras 2022 buying these things on day of dhanteras can bring poverty in house: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस का दिन खरीददारी के लिए शुभ माना जाता है। ज्यादातर लोग इस दिन अपने घर सोने, चांदी, बर्तन, पीतल जैसी धातु लेकर आते हैं। माना जाता है कि धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें खरीदने से परहेज करना चाहिए। ये चीजें आपके परिवार में दरिद्रता ला सकती है। आइये जानते हैं उन्हीं चीजों के बारे में जिन्हें खरीदने से आपको बचना चाहिए।

कांच के बर्तन

धनतेरस के दिन लोग बर्तनों की खरीद करते हैं। अगर आप भी बर्तन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कांच के बर्तन या चीनी, मिटटी के बर्तन बिल्कुल न खरीदें। कांच का संबंध राहु से माना गया है। इस शुभ दिन पर राहु से जुड़ी चीजों को घर नहीं लाना चाहिए। इससे घर में तनाव की स्थितियां पैदा होती हैं। खर्चे बढ़ते हैं और दरिद्रता आती है।

नुकीली चीजें

कैंची, चाकू, सुई या किसी भी तरह की नुकीली चीजों को धनतेरस के दिन घर में खरीदकर नहीं लाना चाहिए ये चीजें क्लेश का कारण बन सकती हैं। जहां अशांति रहती है, वहां कभी लक्ष्मी का वास नहीं होता है।

चीनी मिट्टी की चीजें

चीनी मिट्टी के शोपीस, बर्तन आदि को भी धनतेरस के दिन नहीं लाना चाहिए। इन चीजों को घर में लाना शुभ नहीं होता है इन चीजों में स्थायित्व नहीं होता ये चीजें कभी भी टूट-फूट सकती हैं। ऐसे में इनसे कभी बरकत नहीं आती।

लोहे की चीज

लोहे का संबन्ध शनि से माना गया है धनतेरस के दिन लोहे से जुड़ी कोई भी चीज खरीदने से बचना चाहिए। इससे आपके घर में आर्थिक हानि हो सकती है।

एल्युमिनियम की चीजें

एल्युीमीनियम से जुड़ी चीजों को भी खरीदने से बचना चाहिए एल्युअमीनियम का सम्बन्ध भी राहु से माना गया है। राहु से जुड़ी चीजे घर में दरिद्रता लेकर आती हैं। इन्हें खरीदने से बचें।

प्लास्टिक का सामान

धनतेरस के दिन प्लास्टिक की बनी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। प्लास्टिक के सामान से घर में बरकत नहीं आती है। इसलिए धनतेरस के दिन प्लास्टिक का कोई भी सामान बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए।

इन चीजों का भी रखें विशेष ध्यान

काले रंग की चीजें – धनतेरस के दिन काले रंग की चीजों को घर लाने से बचना चाहिए। काला रंग हमेशा से दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है।

खाली बर्तन- यदि आप कोई बर्तन या इस्तेमाल करने का सामान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ध्यान रखें कि उसे घर में खाली न लेकर आएं। खाली बर्तन लाना अशुभ माना जाता है। आप चाहे कुछ फल या अनाज रख सकते हैं।

मिलावटी चीजें – धनतेरस के दिन यदि आप तेल या घी जैसी चीजें खरीदने जा रहे हैं तो थोड़ा सतर्क रहिए। ऐसी चीजों में मिलावट हो सकती है और इस दिन अशुद्ध चीजें खरीदने से बचना चाहिए।

About rishi pandit

Check Also

बाबा केदारनाथ जाने का बना रहे हैं प्लान? जानें दिल्ली से क्या है आसान रूट

  उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारों धामों में से एक बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *