Sunday , November 1 2026
Breaking News

Rewa : दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने खाया जहर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

रीवा, भास्कर हिंदी न्यूज़/  रीवा में दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने जहर का सेवन कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसने पीडि़त को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया। फिलहाल चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। गढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले पीडि़ता के पिता ने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

दोपहर में परिजन अपने-अपने काम में व्यस्त थे। उसी दौरान पीड़िता के पिता ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजनों को घटना की जानकारी उस समय हुई जब उनकी हालत बिगडऩे लगी। घटना देखकर परिजनों के होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एम्बुलेंस की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। उन्होंने किन कारणों की वजह से यह आत्मघाती कदम उठाया है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि बेटी के साथ हुई घटना से दु:खी होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस फिलहाल घटना की जांच कर रही है।

 

About rishi pandit

Check Also

तमन्ना भाटिया ने किए महाकाल के दर्शन, मां के साथ भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

उज्जैन  बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *