Sunday , November 1 2026
Breaking News

Raju Srivastav : कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर, फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर

Raju Srivastav Health Update: digi desk/BHN/ कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर राजू श्रीवास्तव की सेहत फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को हाल ही में कार्डियक अरेस्ट आने के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया, जहां वे फिलहाल वेंटिलेटर पर है। डॉक्टरों के मुताबिक राजू श्रीवास्तव की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजू श्रीवास्तव के परिवार के लोगों के बात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य सरकार के सभी अधिकारियों को राजू श्रीवास्तव के परिवार को हर संभव मदद देने के निर्देश भी दिए हैं।

राजू श्रीवास्तव के हार्ट में 100 फीसदी ब्लॉक

एम्स के डॉक्टरों के मुताबिक राजू श्रीवास्तव की एंजियोग्राफी हुई है, जिसमें हार्ट के एक हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉक मिला है। डॉक्टरों का कहना है कि राजू की हालत फिलहाल नाजुक है, इसलिए उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। आपको बता दें कि दो दिन पहले वर्कआउट के दौरान राजू श्रीवास्तव अचानक बेहोश होकर गिर गए थे और इसके बाद उन्हें तत्काल एम्स में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर पहले राजू श्रीवास्तव इमरजेंसी मेडिसिन डिपार्टमेंट में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। बाद में CCU (Cardiac Care Unit) में शिफ्ट किया गया था।
राजू श्रीवास्तव को जिस दिन हार्ट अटैक आया था, उस दिन वे होटल की जिम में वर्कआउट कर रहे थे। ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते हुए उन्हें अचानक हार्ट में दर्द हुआ और वे नीचे गिर गए। राजू श्रीवास्तव को उनके जिम ट्रेनर फौरन अस्पताल लेकर गए। राजू श्रीवास्तव के फैंस जल्द ही उनके स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं।

About rishi pandit

Check Also

1 नवंबर से बदल गए LPG, GST और म्यूचुअल फंड के नियम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

नई दिल्ली देश में वित्तीय नियमों में रविवार 1 नवंबर से बदले। GST काउंसिल ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *