Sunday , November 8 2026
Breaking News

Sonia Gandhi: Sonia Gandhi की तबीयत बिगड़ी, गंगा राम अस्पताल में भर्ती, 23 जून को ED ने किया है तलब

Sonia Gandhi Health Update: digi desk/BHN/ नई दिल्ली/ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें कोरोना हुआ है। समस्या बढ़ाने के बाद उन्हें रविवार सुबह दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने जानकारी दी कि उनकी हालत स्थिर है। उन्हें कुछ दिन डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।

बता दें, नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोनिया गांधी और उनके पुत्र राहुल गांधी को समन जारी किया है। कोरोना होने के कारण सोनिया गांधी 8 जून को पेश नहीं हो गई थीं। अब उन्हें 23 जून की तारीख दी गई है।

 

About rishi pandit

Check Also

भारत की हाइपरसोनिक मिसाइल बनेगी और घातक, 1500 से बढ़कर 3500 KM होगी मारक क्षमता

 नई दिल्ली रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO भारत की स्वदेशी लॉन्ग रेंज एंटी-शिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *