Saturday , October 31 2026
Breaking News

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग वाली जगह को सुरक्षित रखा जाए, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

Supreme Court on Gyanvapi Case: digi desk/BHN/ वाराणसी/  ज्ञानवापी मस्जिद मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में भी अहम सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने निर्देश दिया कि वाराणसी से डीएम ये सुनिश्चित करें कि मस्जिद में सर्वे के दौरान जिस जगह पर शिवलिंग मिलने की बात कही जा रही है, उस इलाके की सुरक्षा हो। लेकिन कोर्ट ने ये भी कहा कि सुरक्षा इंतजामों की वजह से मुस्लिम पक्ष को अपनी इबादत या नमाज पढ़ने में कोई बाधा नहीं पहुंचनी चाहिए। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता हिंदू श्रद्धालुओं को नोटिस जारी किया। वहीं मस्जिद कमेटी की याचिका पर सुनवाई के लिए 19 मई की तारीख तय की गई है।

आपको बता दें कि वाराणसी हाईकोर्ट के सर्वे के फैसले को चुनौती देते हुए अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, और सर्वे पर रोक लगाने की मांग की थी। वहीं हिंदू सेना ने ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे पर रोक लगाने की मांग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है। हिंदू सेना ने याचिका को जुर्माने के साथ खारिज करने और मामले में उन्हें पक्षकार बनाए जाने की मांग की है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ ने इस याचिका पर सुनवाई की।

 

About rishi pandit

Check Also

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, दिवाली से पहले किसानों को मोदी सरकार की सौगात

बनासकांठा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी कर दी गई है। दिवाली से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *