Weekly Rashifal (1 to 7 May 2022
मेष (21 मार्च – 20 अप्रैल): ऊर्जावान रहते हुए सहजता से कार्यों को पूरा करेंगे। दूसरों द्वारा तय नियमों के अनुसरण व अपेक्षाओं को पूरा करने को लेकर अनिच्छुक रहेंगे। ध्यान के माध्यम से निजी संबंधों व जटिल परिस्थितियों की गहन समझ प्राप्त करें। भावनाओं में बहने के बजाय पहले उन्हें समझने का प्रयास करें। कठिन समय में साथ देने वाले संबंधों का सम्मान करें। लोगों के लिए पिता तुल्य भूमिका निभाएंगे। नई शुरुआतों का योग बनेगा। शुभ अंक: 12 शुभ रंग: क्रिमसन
वृष (21 अप्रैल-21 मई): कुछ अप्रत्याशित घटनाक्रम घटित होंगे। निजी व व्यावसायिक जीवन में कुछ चीजें चकित करेंगी। उनका स्वागत करना उचित है। कार्यस्थल पर लचीला रवैया रखें। नए लोग जीवन में प्रवेश कर सकते हैं। वे आपके निणर्यों को भी प्रभावित कर सकते हैं। रचनात्मक अवसर को अनदेखा न करें, वह फायदेमंद साबित हो सकता है। काम में व्यस्तता रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ध्यान व योग से लाभ मिलेगा। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: रेड एंड ब्लैक
मिथुन (22 मई-21 जून): नए व्यक्ति या विचार के प्रेम में पड़ सकते हैं। चीजें तेजी से घटित होंगी व त्वरित निर्णय लेने पड़ सकते हैं, अन्यथा निजी व पेशेवर जीवन में तरक्की के अवसर खो देंगे। आंतरिक व बाह्य जीवन में परिवर्तन होंगे। नई चीजों का स्वागत करें। यह दृष्टिकोण नए मित्रों व अनुभवों से जीवन को समृद्ध करेगा। यात्रा का योग बनेगा। बड़ी योजनाएं न बनाएं, वे परिवर्तित हो सकती हैं। धनु राशि के व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक: 8 शुभ रंग: रेड
कर्क (22 जून-22 जुलाई): ऊर्जावान रहते हुए नई शुरुआत करेंगे। पेशेवर जीवन में प्रतिष्ठा मिलेगी व लक्ष्य पूर्ण करेंगे। नए अवसरों को आकर्षित करेंगे। अहंकार, कड़वे बोल व क्रोध से बचें। सकारात्मक सोच से व्यावसायिक जीवन को गति देंगे। परिवार, मित्रों व सहकर्मियों के प्रति सहृदय रहेंगे। दृष्टिकोण, प्राथमिकताओं व परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा। आपकी ऊर्जा अन्य लोगों को प्रेरित करेगी। साहसी बनें व अपने सत्य को स्वीकार करें। अंक: 4 शुभ रंग: गोल्डन यलो
सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): अंतर्मन शांत रहेगा। जीवन में सौहार्द व संतुलन स्थापित करेंगे। निजी संबंधों में मिठास व कोमलता रहेगी। व्यावसायिक मामलों में समझदारी का परिचय देंगे। आसपास के लोगों के प्रति संवेदनशील रहेंगे। सप्ताहांत में सुखद घटनाक्रम घटित होगा। निजी व पेशेवर मामलों में सहज रवैया मदद करेगा। परिवार, मित्रों संग अच्छा समय बिताएंगे। अहम परिवर्तनों के लिए तैयार रहें। किसी विवाद में समझौते की स्थिति बनेगी। शुभ अंक: 10 शुभ रंग: डीप सैफ्रन
कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): नकारात्मक सोच व कल्पनाओं से व्यथित रहेंगे, पर ऐसा कुछ घटित नहीं होने वाला है, इसलिए तनाव न लें। अत्यधिक काम व जिम्मेदारी का बोझ महसूस करेंगे। उसे अन्य लोगों संग साझा करना उचित है। किसी भी बात से आहत होने के बजाय धैर्यवान रहें, कुछ ही समय में परिस्थितियां स्वत: सकारात्मक रूप में परिवर्तित होंगी। कार्यस्थल पर सफलता से यात्रा का अवसर बनेगा। पेशेवर जीवन में परिवर्तन हो सकते हैं। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: साफ्र्ट ंपक
Bhaskar Hindi News