Saturday , October 31 2026
Breaking News

Weekly Rashifal 10 to 16-april: इस हफ्ते महत्वपूर्ण रहेगी महिलाओं की भूमिका, जानिए शुभ रंग, शुभ अंक

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल): अहम निर्णयों को विलंबित न करें। विचार-विमर्श के जरिए विवादों को हल कर सकते हैं। अपूर्ण कार्यों को संपन्न करते हुए नई शुरुआत करेंगे। कार्यस्थल पर न्याय व मूल्यों के लिए मुखर होंगे। निजी संबंधों को लेकर दृष्टिकोण में स्पष्टता लाएंगे व व्यावसायिक क्षेत्र में सही दिशा में बढ़ने का साहस रखेंगे। अतीत की गलतियों से सीख लेकर सफलता अर्जित करेंगे। विनोदप्रियता कायम रखें। संबंधों में मधुरता रहेगी। शुभ अंक: 4 शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन

वृष (21 अप्रैल-21 मई): कार्यस्थल पर रचनात्मकता का प्रदर्शन करेंगे। जीवन में शांति व सौहार्द रहेगा। आपके कार्य व निर्णय भावुकता से प्रभावित होते हैं, पर उनमें संतुलन बिठाने के लिए दिमाग व अंतर्मन को समान रूप से सुनें। संवेदनशील रहेंगे व शीघ्र आहत हो सकते हैं। तनाव व चिंता के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, सचेत रहें। अतीत व राह में बाधक साझेदारी से निकलकर आगे बढ़ें। अप्रत्याशित घटनाक्रमों को वृहत परिप्रेक्ष्य में देखें। शुभ अंक: 18 शुभ रंग: मिडनाइट ब्लू

मिथुन (22 मई-21 जून): कठिन व्यावसायिक कार्यों को साहस व कौशल के साथ संपन्न करेंगे। चीजों के अत्यधिक विश्लेषण के कारण निर्णय लेना कठिन प्रतीत होगा। धैर्य व चतुराई के साथ व्यावसायिक व आर्थिक मामले निपटाएंगे। अधूरे कानूनी मामलों का समाधान सुनिश्चित करेंगे। नकारात्मक परिणामों की कल्पना करने की प्रवृत्ति से बचें। यथार्थवादी व सकरात्मक रवैया अपेक्षित है। एक वयोवृद्ध व्यक्ति से व्यावसायिक जीवन में सहयोग मिलेगा । शुभ अंक: 9 शुभ रंग: सी ग्रीन

कर्क (22 जून-22 जुलाई): अन्य लोग क्या कहेंगे, इसकी चिंता करने के बजाय जो आपके लिए सही हो, वह निर्णय लें। अंतर्मन की प्रेरणा सदैव उचित होती है, यद्यपि लोग आपके प्रति पूर्वाग्रह रख सकते हैं। तनाव लेने के कारण स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। विश्राम व जीवन के प्रति सहज रवैया लाभप्रद होगा। अतिथियों का आगमन या सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। संबंधों को स्नेह से सींचें। खेलों व अभिरुचि के कार्यों में भाग लेंगे। शुभ अंक: 20 शुभ रंग: रायल ब्लू

सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यावसायिक साझेदारी लाभप्रद, किंतु संवेदनशील है। एक समय पर दो या अधिक परिस्थितियों से जूझना पड़ सकता है। संवेदनशील रहेंगे,किंतु साहस के साथ कठिनाइयों का सामना करते हुए विजेता बनकर प्रतिष्ठा अर्जित करेंगे। नई परिस्थितियां व्यथित कर सकती हैं, लचीला रवैया अपनाएं। आपका व्यापक दृष्टिकोण व कुशल संवाद नए अवसरों को आकर्षित करेगा। शुभ अंक: 8 शुभ रंग: रेनबो पेस्टल्स

कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): घर व कार्यस्थल पर गतिविधियों के सुचारू क्रियान्वयन के लिए व्यक्तिगत उपस्थिति आवश्यक होगी। निवेश व अन्य लोगों के संबंध में निर्णय लेते समय अंतर्मन पर विश्वास कर सकते हैं। खेलों व कलात्मक गतिविधियों में भागीदारी ऊर्जावान बनाएगी। निजी संबंधों में मधुरता रहेगी। महिलाओं की जीवन में अहम भूमिका रहेगी। प्रेम में प्रतिबद्धता व्यक्त करें। पुराने भय से मुक्त होकर अपने सत्य को स्वीकार करेंगे। शुभ अंक: 2 शुभ रंग: स्काई ब्लू

तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): कार्यस्थल पर न्याय, निष्पक्षता व अधिकारों के लिए मुखर होंगे व प्रतिष्ठा अर्जित करेंगे। परिस्थितियों व विकल्पों के अत्यधिक विश्लेषण के बजाय निजी संबंधों व व्यावसायिक संदर्भों में अंतर्मन पर विश्वास करें व तद्नुरूप निर्णय लें। सद्कार्यों में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे। साझेदारी में लचीला रवैया अपनाएं। विनोदप्रियता कायम रखें। जीवन में प्रेम रहेगा। परिवर्तनों व नई शुरुआत के लिए तैयार होंगे। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: सैफ्रन

वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर): भय व हिचक छोड़कर जीवन के महत्वपूर्ण मामलों में स्थिरता लाएंगे। व्यावसायिक व समाजिक जीवन में प्रतिष्ठा मिलेगी। लंबे संघर्ष व विरोध के बाद सफलता अर्जित करेंगे। किसी बीमारी से उबरेंगे व स्फूर्ति महसूस करेंगे। बुद्धिमत्तापूर्ण व अनुभवजन्य व्यक्तित्व लोकप्रियता देगा व अन्य लोग आपसे सहयोग व सलाह की अपेक्षा करेंगे। प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करें। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: ब्लू एंड रेड

धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर): जटिल कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न करेंगे। पहुंच से बाहर प्रतीत होने वाले लोगों से संपर्क बनेगा। सत्य का साक्षात्कार करेंगे। उतार-चढ़ाव जीवन का हिस्सा हैं। चुनौतियों का सहज भाव से स्वागत करें। कोई भी परिस्थिति अधिक समय तक नहीं रहेगी। किसी भी चीज से मोह न रखते हुए जीवन के प्रत्येक क्षण का आनंद लें। कार्यस्थल पर लक्ष्य प्राप्त होंगे व निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: रेड

मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): दिल व दिमाग विपरीत दिशाओं में खींचेंगे। इस विरोधाभास से निकलने के लिए प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करें। जीवन के प्रत्येक छोटे-बड़े पहलूओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। परिस्थितियों को स्वीकार करें, समय के साथ वे स्वत: परिवर्तित होंगी। अहं के टकराव से बचें। यथार्थवादी बनें व अन्य लोगों का पक्ष समझने का भी यत्न करें। दूसरों से तुलना करने के बजाय अपने कौशल को निखारने पर ध्यान दें। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: डीप ब्लू

कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी): संघर्ष के लंबे अंतराल के बाद ऊर्जा से रिक्त महसूस करेंगे। स्वयं को तरोताजा करें। अपने अच्छे स्वभाव का लाभ उठाने व निजी परेशानियों में आपको खींचने का मौका अन्य लोगों को न दें। दूसरों को महत्व देने के क्रम में आप प्राथमिकताओं को भूल जाते हैं। आत्मकेंद्रित रहकर जीवन में संतुलन स्थापित करें। पुराने व्यसनों से दूरी बना सकेंगे। जीवन का बहाव सही दिशा में प्रवृत्त करेगा, उसे स्वीकार करें। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: ब्रिक रेड

मीन (20फरवरी-20मार्च): रचनात्मकता व ऊर्जा से प्रेरित दृष्टिकोण व्यावसायिक जीवन में सफलता दिलाएगा। पृष्ठभूमि में रहकर कार्य करेंगे व लक्ष्य प्राप्त करेंगे। आपका कार्यकौशल व दृढ़ संकल्प शिखर पर ले जाएगा, जबकि नकारात्मक सोच विध्वंस की ओर खींच सकती है। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। ईष्यालु होने से बचें। किसी नई चुनौती पर ध्यान केंद्रित करने से पहले स्वयं को विश्राम दें। संबंधों व परिस्थितियों के संबंध में अंतर्मन पर विश्वास करें। शुभ अंक: 13 शुभ रंग: वाइन रेड

About rishi pandit

Check Also

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पूजा के लिए मिलेगा सिर्फ 1 घंटा 17 मिनट, जानें शुभ मुहूर्त

भोपाल     Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का व्रत आज, 29 अक्टूबर 2026 को रखा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *