Aliens on jupiter: digi desk/BHN/ जब भी एलियन की बात उठती है तो कुछ सवाल अचानक हमारे दिमाग में आने लगते हैं। अगर एलियन सच में होते हैं तो वो दिखते कैसे होंगे? क्या वाकई एलियन होते हैं? यूएफओ क्या सच में दिखाई देती हैं? क्या वो इंसानों के लिए खतरा है? धरती से परे क्या किसी अन्य ग्रह में भी जीवन संभव हैं? कभी कोई एलियन को देखे जाने की बात कहता है तो कभी कोई UFO देखने का दावा करता है, लेकिन अब तक एलियंस को लेकर वैज्ञानिक सबूत नहीं मिल पाए हैं। लेकिन हाल ही में हुए एक रिसर्च में वैज्ञानिकों ने कहा है कि सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह जूपिटर (बृहस्पति) के उपग्रह चंद्रमा पर एलियंस हो सकते हैं।
ग्रीनलैंड की तरह ही है यूरोपा की भौगोलिक स्थिति
रिसर्चर्स का दावा है कि एलियन जूपीटर के चंद्रमा यूरोपा पर हो सकते है। हाल ही में वैज्ञानिकों ने पाया है कि यूरोपा पर पानी भी हो सकता है। यूरोपा की ज्यादातर सतह पूरी तरह बर्फ से ढकी हुई है। यूरोपा की भौगोलिक स्थिति ग्रीनलैंड से मिलती-जुलती है। ग्रीनलैंड में बर्फ के नीचे पानी में जीवन मिलता है। यहां झींगा, जेलिफिश और घोंघे जैसे जीव पाए जाते हैं।
Bhaskar Hindi News