Saturday , November 7 2026
Breaking News

Business: एलन मस्क ने सोशल मीडिया कंपनी Twitter में खरीदी 9.2% हिस्सेदारी, शेयरों में भारी उछाल

Elon musk bought 92 percent stake in social media company twitter after that rise in value of shares: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर (Twitter) में 9.2 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है। Twitter ने अमेरिकी शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में यह जानकारी दी है। Twitter ने बताया कि एलॉन मस्क ने अपने एक ट्रस्ट के जरिए ट्विटर में पैसिव हिस्सेदारी (Passive Stake) खरीदी है। पैसिव हिस्सेदारी का मतलब होता है कि शेयरहोल्डर कंपनी के रोजाना के कामकाज में कोई दखल नहीं देता है और वह सिर्फ शेयरों से लंबी अवधि में मिलने वाले फायदे को ध्यान में रखकर निवेश करता है। Twitter ने बताया कि एलॉन मस्क के पास कंपनी के करीब 7.35 करोड़ शेयर हैं। शुक्रवार के क्लोजिंग रेट के मुताबिक ट्विटर में Elon Musk की हिस्सेदारी करीब 2.89 अरब डॉलर की होगी।

उधर, इस खबर के सामने आते ही ट्विटर के शेयरों में करीब 28% तक की उछाल देखी गई। ट्विटर के शेयर प्री-मार्केट ट्रेडिंग में 28.49% की उछाल के साथ 50.51 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर कारोबार करते दिखे। एलॉन मस्क ट्विटर पर काफी लोकप्रिय हैं और उन्हें 8 करोड़ से अधिक लोग फॉलो करते हैं। वैसे, Elon Musk ने यह हिस्सेदारी ऐसे समय में खरीदी है, जब कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक ट्वीट में कहा था कि वह एक नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। अब लगता है उन्होंने अपना इरादा बदल दिया है।

एलन मस्क वह कई बार ट्विटर की आलोचना भी कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने Twitter पर एक पोल के जरिए यूजर्स से पूछा था कि क्या उन्हें लगता है कि ट्विटर बोलने की आजादी के सिद्धांत का कठोरता से पालन करती है और यह लोकतंत्र को खतरे में डालने वाली बात है। पोल में करीब 70 फीसदी यूजर्स ने नहीं में जवाब दिया था।

About rishi pandit

Check Also

TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर M1-S लॉन्च, 120 KM की रेंज और फास्ट चार्जिंग का दावा

मुंबई  टीवीएस मोटर ने ईआईसीएमए 2026 में अपने उत्पादन-अनुरूप एम1-एस इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर का अनावरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *