Wednesday , November 4 2026
Breaking News

MP News: भोपाल में गिरफ्तार आतंकियों के तार कोलकाता से जुड़े, जांच के लिए प.बंगाल जाएगी पुलिस

MP police is going to west bengal to find connection of terrorists: digi desk/BHN/भोपाल/ मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में कहा कि सायबर सेल सक्रियता पूर्वक कार्य कर रही है। भोपाल से पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों के तार कोलकाता से जुड़ रहे हैं। इसकी जांच के लिए पुलिस कोलकाता रवाना हो रही है। संदिग्धों के पास एक वीडियो और मिला है जिसमें पेट्रोल बम बनाने की विधि है। संदिग्धों को फंडिंग व दूसरी सहायता पहुंचा रहे दो और स्थानीय लोगों की भी जांच की जा रही है। पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की सीमा पर आतंकियों के कैंप हैं।

मीडिया से चर्चा के दौरान डा. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने का आग्रह नेता प्रतिपक्ष और अन्य सदस्यों से करेंगे। यदि चाहेंगे तो उनके भी टिकिट बुक कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल के साथियों के साथ आज ‘द कश्मीर फाइल’ फिल्म देखेंगे। नेता प्रतिपक्ष से अनुरोध है कि वे भी अपने साथियों के साथ ‘सत्य का साक्षात्कार’ करें।

गृहमंत्री ने कहा कि घर-घर चलो अभियान अंतर्गत कांग्रेस पांच राज्य में घर पहुंच गई है। अब अभियान को बढ़ाकर शीघ्र ही शेष दो राज्य में भी कांग्रेस घर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि दिग्विजयसिंह से प्रेरणा लेना चाहिए सोनिया, राहुल और प्रियंका को 2003 में चुनाव हारने के बाद न उन्होंने चुनाव लड़ा और न पद स्वीकार किया। 5 राज्यों में चुनाव हारने पर जिम्मेदारी आपने ली और इस्तीफे राज्यों के अध्यक्षों के क्यों?

 

About rishi pandit

Check Also

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना करने पर मांगी माफी

छतरपुर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने हाल ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *