Friday , May 17 2024
Breaking News

Saptahik Rashifal: सफलता करीब है, काम को न छोड़ें, जानिए शुभ रंग, शुभ अंक

Saptahik Rashifal: (6 से 12 मार्च 2022)

 

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल): ऊर्जावान रहकर व्यावहारिक व भौतिक मामलों को हल करेंगे। कार्यस्थल के विलंबित कार्यों पर ध्यान देंगे। धन व निवेश से जुड़े निर्णय लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खेलों में भाग लेंगे। परिवार व मित्रों के साथ घनिष्ठता रहेगी। स्वजनों को आपके सहयोग की आवश्यकता रहेगी। पुत्र या अन्य करीबी युवा स्वतंत्र यात्रा के लिए तैयार है। उसे उचित सलाह प्रदान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सप्ताहांत में सफलता मिलेगी। शुभ अंक: 4 शुभ रंग: रस्टी ब्राउन

वृष (21 अप्रैल-21 मई): आप सफलता के निकट हैं। उत्साह में कमी के कारण कार्य को अधूरा न छोड़ें। कुछ अवधि के लिए व्यावसायिक अस्थिरता व भावनात्मक असुरक्षा महसूस कर सकते हैं। स्वजनों व मित्रों से मुलाकात करेंगे। कोई कार्य या संबंध पूर्णता प्राप्त कर चुका है, उसे भुलाकर नई शुरुआत करें। कोई बड़ी उपलब्धि आपकी प्रतीक्षा कर रही है। असंभव लक्ष्यों व महत्वाकांक्षाओं को छोड़कर अपनी क्षमताओं को निखारें व जीवन में आगे बढ़ें। शुभ अंक: 8 शुभ रंग: साफ्ट ग्रीन

मिथुन (22 मई-21 जून): यात्रा व अवकाश से स्वयं को तरोताजा करेंगे। मित्रों संग सुखद वक्त बिताएंगे, पर कुछ चिंताएं घेरे रहेंगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक कार्य सुचारू गति से आगे बढ़ेंगे। खानपान व काम के अतिरेक से बचें, अन्यथा स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। संतान समय की मांग करेगी। कर्क राशि के व्यक्ति से मित्रता व प्रेम मिलेगा। साथी संग सुखद समय बिताएंगे। ध्यान व योग से स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं। शुभ अंक: 4 शुभ रंग: चेरी रेड

कर्क (22 जून-22 जुलाई): परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा। सफलता व असफलता के मिश्रित भाव महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर अस्थिरता व्यथित कर सकती है। अलाभकारी प्रतीत होने पर कार्यों को अधूरा छोड़ सकते हैं। मित्रों द्वारा वादों को पूरा न किए जाने पर निराशा हो सकती है। धीरे-धीरे चीजें सकारात्मक दिशा में बढ़ेंगी व भौतिक लाभ की स्थिति बनेगी। संबंधों में गलतफहमी दूर होगी। स्वास्थ्य समस्याओं की अनदेखी न करें। अंक: 7 शुभ रंग: सिल्वर ग्रे

सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): कार्यस्थल पर लोगों का कटु सत्य जानकर व्यथित रहेंगे, पर ऊपरी तौर पर शांत व संयत नजर आएंगे। स्वार्थी लोगों से बचें। व्यावसायिक जीवन में लचीला दृष्टिकोण रखें। मार्ग की बाधाओं से टकराने के बजाय बचकर निकलने का प्रयास करें। भावुकता का अतिरेक रहेगा। परिस्थितियों पर अत्यधिक प्रतिक्रिया देने से बचें। संबंधों में प्रेम रहेगा। अंतर्मन की सुनें। सहज रवैया नकारात्मक लोगों से निपटने में मदद करेगा। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: स्काई ब्लू

कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): जीवन में सक्रियता रहेगी। सहज भाव से महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ व्यक्ति का दुराग्रह समस्या बन सकता है। अपने विचार व योजनाएं उस व्यक्ति से पूर्व में साझा करना सही होगा। अनुभव के आधार पर लिए गए निर्णय सफलता व प्रतिष्ठा दिलाएंगे। नेतृत्व के गुणों का प्रदर्शन व लोगों को प्रभावित करेंगे। जीवन में प्रेम प्रस्फुटित हो सकता है। आध्यात्मिक चेतना उत्कर्ष की ओर ले जाएगी। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: फायरी आरेंज

तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): कार्यस्थल पर विद्रोही तेवर अपनाएंगे। योग्यता प्रदर्शित करेंगे, फलस्वरूप कुछ सहकर्मी ईष्र्यालु हो सकते हैं। सीमाओं से परे जाकर कुछ बड़ा सोचें व उस दिशा में प्रयास सुनिश्चित करें। निज स्वतंत्रता, समय व सराहना की चाह निजी संबंधों में समस्याएं उत्पन्न कर सकती है। एक-दूसरे को नियंत्रित करने के बजाय स्वत: परिवर्तित होने दें। व्यावसायिक व पारिवारिक मामलों को साहस व सूझबूझ से हल करेंगे। शुभ अंक: 2 शुभ रंग: रेड

वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर): व्यावसायिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होंगे। घर व कार्यस्थल पर अप्रत्याशित घटनाक्रम आकार लेंगे। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक व आध्यात्मिक स्तरों पर सकारात्मक परिवर्तन होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। निवेश से जुड़े निर्णय लेंगे। घर व कार्यस्थल की पुन: साजसज्जा से नई ऊर्जा का संचार करेंगे। स्वजनों व मित्रों से मुलाकातें होंगी। यात्रा का योग बनेगा। अंतर्मन में झांकने पर नई चेतना विकसित होगी। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: सी ब्लू

धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर): भौतिक लाभ व समृद्धि का योग बनेगा। परिश्रम व समर्पण से कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। अभिभावक या वयोवृद्ध स्वजन को आपके सहयोग व देखभाल की आवश्यकता होगी। महत्वपूर्ण मामलो ंमें आलस्य व विलंब से आर्थिक हानि हो सकती है। घरेलू कार्यों व सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति अनिच्छा रखेंगे, किंतु व्यावसायिक निवेश, लेनदेन में सूझबूझ व तत्परता दिखाएंगे। साहसी दृष्टिकोण शीर्ष पर ले जाएगा। शुभ अंक: 10 शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन

मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): व्यावसायिक प्रतिष्ठा व सफलता अर्जित करेंगे। बीमारी से उबरेंगे व स्वास्थ्य बेहतर होगा। व्यावसायिक व निजी द्वंद्व का अंत होगा। कुछ परिवर्तनों के फलस्वरूप स्थिरता व संतुलन प्राप्त होगा। खुद के लिए कुछ समय निकालें। निजी जीवन सुखमय रहेगा। सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। दिल व दिमाग विपरीत दिशा में खींचेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय के लिए चीजों के स्पष्ट होने की प्रतीक्षा करें। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: टरक्वायज

कुंभ ( 21 जनवरी – 19 फरवरी): निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण मामलों का समाधान करेंगे। भौतिक लाभ की स्थिति बनेगी। संतान से सुख प्राप्ति होगी। पारिवारिक मामलों के कारण यात्रा की योजना में परिवर्तन हो सकता है। नए परिधानों व वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। पारिवारिक मामलों में मां या अन्य वयोवृद्ध व्यक्ति की सलाह लें। यह जानना आवश्यक है कि आपके लिए कौन व्यक्ति और क्या चीज महत्वपूर्ण है। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: लोटर्स पिंक 

मीन (20 फरवरी – 20 मार्च): आर्थिक व व्यावसायिक मामलों में व्यावहारिक रहेंगे। कठिन परिश्रम से कार्यों को समय पर पूर्ण करेंगे। सामाजिक जीवन में उत्साह की कमी महसूस कर सकते हैं। कार्यस्थल पर दुराग्रही व्यक्ति व व्यवधान के प्रयासों को लेकर सचेत रहें। स्वास्थ्य व आर्थिक पहलू पर ध्यान दें। प्रकृति के बीच समय व्यतीत करने से लाभ होगा। सही सलाह से अपना व अन्य लोगों का जीवन समृद्ध करें। निजी संबंधों में सहयोग रहेगा, उन्हें प्रेम से सींचें। शुभ अंक: 14 शुभ रंग: अर्दी ब्राउन

 

About rishi pandit

Check Also

बाबा केदारनाथ जाने का बना रहे हैं प्लान? जानें दिल्ली से क्या है आसान रूट

  उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारों धामों में से एक बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *