Monday , November 2 2026
Breaking News

Saptahik Rashifal: इस हफ्ते जीवन में प्रेम व आनंद रहेगा, हर लक्ष्य हासिल करेंगे

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल): बुरा घटित होने की कल्पना से मन व्यथित रहेगा। दृष्टिकोण में परिवर्तन लाएं, कुछ नकारात्मक नहीं होने वाला है। खराब स्वास्थ्य या वित्तीय हानि कुछ समय के लिए परेशान कर सकती है, लेकिन चीजें उतनी बुरी नहीं, जितनी प्रतीत हो रही हैं। सीमाओं से परे जाकर अपने लिए निर्णय लेने का अनुकूल समय है। निजी संबंधों के प्रति निष्ठा व धैर्य से प्रेम व सहयोग मिलेगा। अतीत को भुलाकर आगे बढ़ें व दिल की सुनें। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: सिल्वर ग्रे

वृष (21 अप्रैल-21 मई): व्यावसायिक क्षेत्र में विस्तार मिलेगा। विभिन्न स्तरों पर कौशल का प्रदर्शन करेंगे। यात्रा का योग है। अतिथियों का आगमन हो सकता है। धैर्य के साथ पारिवारिक विवादों को शांत करेंगे। कार्यस्थल पर धैर्य व परिश्रम से बाधाओं को दूर करते हुए सफलता व भौतिक लाभ के पथ पर अग्रसर होंगे। भावी योजनाएं आकार लेंगी। निजी संबंधों में प्रेम व सहयोग रहेगा। कुछ अध्यायों की समाप्ति तो कुछ नई शुरुआतें होंगी। शुभ अंक: 21 शुभ रंग: रायल ब्लू

मिथुन (22 मई-21 जून): जीवन में प्रेम व आनंद रहेगा। व्यावसायिक व निजी लक्ष्य प्राप्त करेंगे। आर्थिक मामले इच्छानुरूप हल होंगे। उदारता के साथ विवादों को शांत करेंगे। अपव्यय से बचें। अत्यधिक भावुकता व जिम्मेदारी लेने के कारण स्वयं के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। पुराने व दुखदायी तौर-तरीकों को छोड़ने का सही समय है। जीवन में कुछ अहम परिवर्तन होंगे। अवसर हाथ से निकल जाए, उससे पूर्व स्वतंत्र निर्णय लें।शुभ अंक: 10 शुभ रंग: आरेंज

कर्क (22 जून-22 जुलाई): कार्य कौशल से सफलता प्राप्त करेंगे। संसाधनों के कुशल प्रबंधन से व्यावसायिक कार्यों को सही दिशा देंगे। संवाद की कला अहम लोगों व लक्ष्य के निकट ले जाएगी। व्यावसायिक मामलों में सटीक आकलन के अनुसार कार्य-व्यवहार सुनिश्चित करते हुए प्रतिष्ठा अर्जित करेंगे। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। नए संपर्क बनेंगे। परिस्थितियों से भागने के बजाय उनका सामना करें। अंक: 14 शुभ रंग: पीकाक ग्रीन

सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): तकलीफ देने वाले संबंधों व यादों को भुलाकर आगे बढ़ें। भावी योजनाएं बनाते समय नए अवसर पर गंभीरता से विचार करें। कार्यस्थल पर असहमति व व्यवधान उत्पन्न होगा। किसी भी प्रकार के अतिरेक व पुरानी गलतियों के दोहराव से बचें। किसी मित्र से विछोह के कारण मन दुखी हो सकता है। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। वित्तीय लेनदेन सुचारू रहेगा। आपसे किए गए वादे पूर्ण होंगे व संबंधों में प्रेम रहेगा। कलाओं में रुचि लेंगे। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: फारेस्ट ग्रीन

कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): जिससे प्रेम करते हैं, उसके साथ खूबसूरत समय बिताएंगे। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। व्यावसायिक कार्य सुचारू गति से आगे बढ़ेंगे व संतुष्टि का भाव रहेगा। निजी लक्ष्यों के निकट पहुंचेंगे। मन प्रसन्न रखें, क्योंकि घर व कार्यस्थल पर चीजें धीमी गति से बढ़ेंगी, किंतु अंतत: आपके पक्ष में साबित होंगी। खरीदारी का अतिरेक बजट बिगाड़ सकता है। गलती को क्षमा करेंगे, पर किसी को अपना फायदा न उठाने दें। शुभ अंक: 1 शुभ रंग: लोटस पिंक

तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): मन को शांत करते हुए जीवन में सौहार्द स्थापित करेंगे। घर व कार्यस्थल पर सहयोग, सफलता व संबंधों को मजबूती मिलेगी। परिस्थितियों को स्वीकार करना बेहतर होगा। निजी संबंधों में कुछ विवादों व मतभेदों के बावजूद वे मजबूत रहेंगे। मौजूदा मोड़ पर समझौता आवश्यक है। उससे संबंधों में समझदारी व विश्वास मजबूत होगा। बीमारी से उबरेंगे। संघर्ष के अंतराल के बाद जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होंगे । शुभ अंक: 4 शुभ रंग: फारेस्ट ग्रीन

वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर): कार्यस्थल पर हितों का टकराव होगा व प्रतिस्पर्धा का सामना करेंगे। व्यावसायिक व निजी जीवन में अपनी चमक बिखेरेंगे। सामाजिक जीवन में आनंद रहेगा। स्वयं को विस्तार देने के लिए अनुकूल परिस्थितियों का धैर्यपूर्वक इंतजार करें। वित्तीय मामले विलंबित हो सकते हैं। यात्रा की योजना बनाएंगे। नए संपर्क बनेंगे व भविष्य की कार्ययोजना स्पष्ट होगी। स्वास्थ्य व खानपान पर ध्यान दें। निरर्थक बहस से बचें। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: सिल्वर ग्रे

धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर): संक्षिप्त अवकाश लेकर स्वयं को तरोताजा करेंगे। गंभीरता से विचार के बाद निर्णय सुनिश्चित करेंगे। कार्यस्थल पर सहज रूप से सफलता मिलेगी। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। जीवन में प्रेम की दस्तक हो सकती है। आय व संपत्ति में वृद्धि होगी। अत्यधिक अपेक्षा रखने स्वार्थी व्यक्ति से सचेत रहें। वृश्चिक राशि के व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। मौजूदा विवादों का समाधान करें। आध्यात्मिक चेतना से उत्कर्ष को प्राप्त करेंगे। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: रस्टी रेड व सैफ्रन

मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): विभिन्न घटनाक्रम आकार लेंगे, फलस्वरूप सुख-दुख व उत्साह महसूस करेंगे। व्यावसायिक मामलों में व्यावहारिक जबकि निजी संबंधों के प्रति भावुक व सहृदय रहेंगे। अंतर्मन से निर्णयों को दिशा मिलेगी। किसी कठिन परिस्थिति से उबरेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा मिलेगी। विवादों को हल करने में सहयोग मिलेगा। अंतर्मन में झांकने पर सत्य से परिचय होगा। धन व संसाधनों का कुशल प्रबंधन करेंगे। सेहत पर ध्यान दें। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: अर्दी ब्राउन

कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी): कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी व निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। आपकी काबिलियत उत्कर्ष पर ले जाएगी। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा में जीत मिलेगी। सिंह राशि के व्यक्ति से सहयोग व उचित सलाह मिलेगी। दूसरों पर निर्भर होने के बजाय चीजों का नियंत्रण अपने हाथों में लें। नेतृत्व के गुणों का प्रदर्शन करेंगे। निजी संबंधों को प्रेम व फिक्र के भावों से सींचें।सही उत्तर के लिए दिल की सुनें। सेहत व आर्थिक पहलू पर ध्यान दें। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: गोल्डन यलो

मीन (20फरवरी-20मार्च): मार्ग में आने वाली बाधाओं का साहस के साथ सामना करेंगे, किंतु सीमित मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक विवादों में मध्यस्थ की भूमिका निभाएंगे। स्वास्थ्य व आर्थिक पहलू पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने का अवसर दूसरों को न दें। निजी संबंधों में प्रेम व सहयोग रहेगा। सामाजिक प्रतिबद्धताओं में कटौती करने व प्राथमिकताओं के पुनर्निर्धारण की आवश्यकता है। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: सैफ्रन

 

About rishi pandit

Check Also

करवा चौथ 2026: आज शाम 5:38 बजे से पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें चंद्रोदय का समय और पूजन विधि

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का व्रत आज, 29 अक्टूबर 2026 को रखा जा रहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *