Saturday , November 7 2026
Breaking News

Entertainment: Mrunal Thakur को ट्रोल्स ने किया बॉडी शेम, एक्ट्रेस ने की बोलती बंद, दिया करारा जवाब

Celebs, mrunal thakur body shame gets trolled for latest kickboxing for latest video actress slams trolls: digi desk/BHN/मुंबई/ बॉलीवुड अभिनेत्रियों को अक्सर ट्रोल्स द्वारा बॉडी शेम किया जाता है। जो उन्हें यह बताने की कोशिश करते हैं कि उन्हें अपने फिगर को बनाए रखने के लिए क्या करना चाहिए। उन्हें खुद को कैसे पेश करना चाहिए। जर्सी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुल (Mrunal Thakur) को भी ट्रोल्स द्वारा बॉडी शेम किया गया। लेकिन अभिनेत्री चुप नहीं रही। उन्होंने झन्नाटेदार जवाब देकर सबकी बोलती बंद कर दी।

किक बॉक्सिंग करते शेयर किया वीडियो

मृणाल ठाकुर फिट रहने के लिए काफी मेहनत करती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वह किकबॉक्सिंग करती नजर आ रही हैं। मृणाल ने अपने वर्कआउट सेशन के लिए ग्रे शॉर्ट्स के साथ ब्लैक टॉप पहना हुआ था। हालांकि अभिनेत्री इसपर भी लोगों के निशाने पर आ गई। ट्रोल्स ने मृणाल ठाकुर को बॉडी शेम किया। यहां तक कि उनकी बैक की तुलना मटके से कर डाली।

मृणाल ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

हालांकि एक्ट्रेस ने कमेंट पर रिप्लाई करके मुंहतोड़ जवाब दिया। एक यूजर ने लिखा कि आपकी बैट मटके जैसी है। इसपर मृणाल ठाकुर ने लिखा, ‘थैक्यू भइया जी।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अपना नीचे का हिस्सा कम करो, काफी मोटा दिखता है। इसे नैचुरल तरीके से कम करने की कोशिश करो’। इसपर एक्ट्रेस ने कहा, ‘कई लोग इसके लिए भुगतान करते हैं, कुछ के पास स्वाभाविक रूप से है। यह कहते हुए कि यह सब दिखावा करने के बारे में है।’

फिल्म जर्सी में आएंगी नजर

हाल ही में एक इंटरव्यू में मृणाल ठाकुर ने अपने मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे अपने मानसिक स्वास्थ्य से लड़ाई लड़ी और एक विजेता की तरह इससे बाहर निकली। वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल, शाहिद कपूर के साथ स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म जर्सी में नजर आएंगी। जर्सी एक तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक है। मूवी के पहले दिसंबर में रिलीज होने की उम्मीद थी। कोविड महामारी के कारण इसकी डेट आगे बढ़ गई। हालांकि अब फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होगी।

 

About rishi pandit

Check Also

रणबीर कपूर-यश की ‘रामायण’ को बिना कट मिला U सर्टिफिकेट, 3 घंटे 15 मिनट होगी फिल्म की लंबाई

मुंबई  बड़े पर्दे पर भगवान राम की गाथा देखने के लिए दर्शकों का इंतजार अब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *