Wednesday , November 4 2026
Breaking News

Raipur: कालीचरण पर 25 हजार रुपये ठगी करने का महिला ने लगाया आरोप

Maharashtra woman accuses kalicharan of cheating 25 thousand rupees: digi desk/BHN/रायपुर/ रायपुर पुलिस को जेल में बंद कालीचरण के खिलाफ ठगी की शिकायत मिली है। महाराष्ट्र निवासी महिला ने 25 हजार रुपये ठगने समेत कई संगीन आरोप लगाया है। एसएसपी रायपुर को भेजी लिखित शिकायत में महिला ने कहा वैवाहिक जीवन में परेशानी के समाधान के लिए जून 2021 में कालीचरण से फोन से बात की थी। समाधान के लिए पहले पांच हजार रुपये पेटीएम से अपने खाते में डलवाए इसके बाद उपाय बताने के बाद वाट्सएप पर कालीचरण से लगातार बात होती थी। बातचीत के दौरान कालीचरण ने कहा था जीवन के लिए पैसे की बहुत जरूरत है।

महिला ने आरोप लगाया है कि वैवाहिक जीवन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कालीचरण को कुल 25 हजार रुपये देने थे। महिला ने कहा कि कालीचरण को केवल पैसे से मतलब है। महिला ने आरोप लगाया है कि कालीचरण का महिलाओं से संबंध है जो उनके मोबाइल के वाट्सएप चैट से मालूम हुआ। एक दिन मै उनसे मिलने गई उस समय कालीचरण का वाट्सएप चैट करने के बाद मुझे बहुत धक्का लगा। मैने अपने समस्या के समाधान के लिए 25 हजार रुपये दिए थे। महिला ने पुलिस के भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि कालीचरण कोई संत नहीं है। उनका अच्छी नौकरी करने वाली महिलाओं से पहचान है। जिनसे समस्याओं के समाधान के लिए वे पैसा लेते है। आवेदन पत्र महिला ने आरोप लगाया है कि कालीचरण व्यायाम और ध्यान करते हैं, जिसे मैं साधना समझ रही थी। महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के साथ रायपुर पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजा है।

 

About rishi pandit

Check Also

अंतिम दिन बॉलीवुड पार्श्व गायक अभिजीत के सदाबहार नगमों के साथ सुनील सोनी के छत्तीसगढ़ी गीतों ने बांधा समां

अंतिम दिन बॉलीवुड पार्श्व गायक अभिजीत के सदाबहार नगमों के साथ सुनील सोनी के छत्तीसगढ़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *