सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ विंध्य जकीरा मैदान घूरडांग में खेले जा रहे स्वर्गीय अर्जुन सिंह बघेल (लालन) स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 के 11 दिन जूनियर वर्ग के मुकाबले में मॉर्निंग स्टार तथा संत ज्ञानोदय स्कूल कैमा के मध्य मैच खेला गया जिसमें मॉर्निंग स्टार की टीम ने 6 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। संत ज्ञानोदय स्कूल ने 11 ओवरों में 61 रन बनाए जिसमें आशीष ने 10 रनों का योगदान दिया तथा गेंदबाजी में अभिलाष ने 4 विकेट लिए। मॉर्निंग स्टार की टीम ने 8 ओवरों में निर्धारित लक्ष्य को 6 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया और इस प्रकार मॉर्निंग स्टार की टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच अभिलाष रहे जिन्होंने 4 विकेट लिए। इस दौरान मैच के मुख्य अतिथि पंडित राजेंद्र त्रिपाठी व लालमन सिंह काका साहब रहे।
Bhaskar Hindi News