सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ विंध्य जकीरा मैदान घूरडांग में खेले जा रहे स्व. श्री अर्जुन सिंह बघेल ( लालन) स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 के दसवे
दिन सीनियर वर्ग के मुकाबलों में नगर निगम सतना तथा रामपुर बाघेलान ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पहले मुकाबले में नगर निगम सतना ने साईं क्लब को सात विकेट से हराया। साईं क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 6 विकेट खोकर 71 रन बनाए। साईं क्लब की ओर से कमलू ने सर्वाधिक 17 रन बनाए जबकि नगर निगम की ओर से सोनू व शरद ने दो-दो विकेट लिए। नगर निगम की टीम ने 9 ओवर में 3 विकेट खोकर 72 रन बनाकर मैच जीत लिया व क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। जिसमें मैन ऑफ द मैच नीरज रहे।
सीनियर वर्ग के दूसरे मुकाबले में रामपुर बाघेलान ने पराक 11 को 6 विकट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया रामपुर इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का निर्णय लिया और पराक 11 को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पराक टीम ने 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 134 रन बनाए। पराक टीम की ओर से प्रमोद ने 27 व गोलू ने 23 रनों का योगदान दिया। रामपुर की ओर से हरीश, ललित, प्रेम व पीयूष ने दो-दो विकेट लिए। रामपुर की टीम ने छह विकेट शेष रहते हुए 12 ओवरों में 134 रन बनाकर मैच जीत लिया साथ ही अंतिम आठ में प्रवेश किया। इस मुकाबले का प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हरीश को मिला। इस मौके पर आज के मुख्य अतिथि राम निहोर त्रिपाठी, लोकेंद्र सिंह व प्रदीप सिंह गहरवार रहे।
Bhaskar Hindi News