Sunday , November 1 2026
Breaking News

Fire Accdient: मुंबई के तारदेव इलाके की बिल्डिंग में भीषण आग, 7 की मौत, 28 लोग घायल 

Fire broke out in 20 storeys kamala building near mumbai bhatia hospital in tardeo: digi desk/BHN/मुंबई/ मुंबई में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के तारदेव में भाटिया अस्पताल के पास कमला इमारत की 20वीं मंजिल में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग 18वें मंजिल पर लगी है। बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई है। इन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। CFO हेमंत परब ने कहा कि अबतक 28 लोग घायल हुए हैं। इन्हें विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। बिल्डिंग में अग्निशमन की व्यवस्था है लेकिन वो किसी कारण से नहीं हुई जिससे ये हादसा हुआ। धुएं के कारण बिल्डिंग में मौजूद लोगों की तबियत खराब हुई।

डीएसपी सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि दमकल की 21 गाड़िया आई हैं। ट्रैफिक पुलिस व स्थानीय पुलिस की मदद ली गई। अनुमान है कि 15वें मंजिल पर आग लगी और ऊपर तक गई। 19वां फ्लोर अधिक प्रभावित हुआ है। 15 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार की हालत गंभीर है। शहर की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि 6 वृद्धि को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम की जरूरत थी। उन्हें अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन धुआं बहुत ज्यादा है।

पीयूष गोयल ने जताया दुख

उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि मुंबई के तारदेव स्थित बिल्डिंग में आग लगने की दु्र्घटना अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति में अपनी गहरी संवेदनायें प्रकट करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह घायलों को शीध्र स्वास्थ्य लाभ दें।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया ट्वीट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट कर लिखा, मुंबई स्थित तारदेव क्षेत्र में इमारत में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें व परिजनों को इस पीड़ा को सहन करने का सम्बल दें। हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

 

About rishi pandit

Check Also

1 नवंबर से बदल गए LPG, GST और म्यूचुअल फंड के नियम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

नई दिल्ली देश में वित्तीय नियमों में रविवार 1 नवंबर से बदले। GST काउंसिल ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *