Wednesday , November 4 2026
Breaking News

Republic Day : इस बार जबरदस्त होगा वायुसेना का फ्लाईपास्ट, रफाल समेत 75 विमान होंगे शामिल

Republic Day Preprations: digi desk/BHN/नई दिल्ली/   इस‌ साल गणतंत्र दिवस परेड के लिए वायुसेना ने खास तैयारी की है। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर इस साल सबसे बड़ा और भव्य फ्लाईपास्ट होने जा रहा है, जिसमें वायुसेना के कुल 75 एयरक्राफ्ट (Aircraft) हिस्सा लेंगे। आजादी के 75 वें वर्ष में आयोजित इस गणतंत्र दिवस समारोह में पहली बार फ्लाईपास्ट में वायुसेना के जगुआर, रफाल और सुखोई फाइटर जेट के साथ साथ नौसेना के P8I टोही विमान और मिग-29 लड़ाकू विमान भी हिस्सा लेंगे। इनके अलावा थलसेना की एविएशन विंग के हेलीकॉप्टर भी फ्लाइपास्ट में शिरकत करेंगे।

साथ ही भारतीय वायुसेना की झांकी में देशवासियों को ये दिखाने की कोशिश की जाएगी कि किस तरह वायुसेना भविष्य की शक्ति के रुप में विकसित हो रही है। इसमें मिग-21, अश्लेषा रडार, राफेल विमान, जीनैट आदि के छोटे प्रतिरुप डिस्प्ले किया जाएगा।

वायुसेना के प्रवक्ता के मुताबिक, इस‌ साल कुल 16 फोर्मेशन राजपथ के ऊपर दिखाई पड़ेंगी। हर साल की तरह ही फ्लाइपास्ट दो हिस्सों में होंगी। फ्लाइपास्ट की सभी फोर्मेशन राजपथ के करीब वॉटर चैनल से करीब 100 मीटर की दूरी पर आयोजित की जाएंगी। राजपथ से करीब 200 फीट की ऊंचाई पर हेलीकॉप्टर की उड़ान होंगी जबकि फाइटर जेट करीब 1000 फीट की उंचाई पर फ्लाई करेंगे।

वायुसेना के मुताबिक, ‘नेत्रा’ फोर्मेशन में एक अवैक्स टोही विमान और दो-दो सुखोई और मिग29 लड़ाकू विमान होंगे जो ऐरो फोर्मेशन में होंगे। इस साल कुल सात रफाल लड़ाकू विमान फ्लाईपास्ट में हिस्सा लेंगे, जिनमें से 5 ‘विनाश’ फॉर्मेशन में होंगे। इसके अलावा एक रफाल, दो जगुआर, दो मिग 29 और दो सुखोई के साथ ‘बाज’ फॉर्मेशन में दिखाई पड़ेगा।

इसके अलावा भारतीय नौसेना के पी8आई एंटी सबमरीन एयरक्राफ्ट और मिग-29K फाइटर जेट ‘वरूणा’ फॉर्मेशन में दिखाई पड़ेंगे। इसके अलावा वायुसेना की ‘सारंग’ टीम के पांच एएलएच हेलीकॉप्टर ‘तिरंगा’ फॉर्मेशन में होंगे। वायुसेना के मुताबिक, फ्लाइपास्ट की समाप्ति 17 जगुआर फाइटर जेट्स के साथ अमृत फॉर्मेशन से होगी जो आसमान में ’75’ बनाएंगे।

 

About rishi pandit

Check Also

दिवाली पर घर जाने वालों को राहत, HRTC चलाएगा 266 स्पेशल बसें; दिल्ली-चंडीगढ़ से मिलेगी सुविधा

शिमला  दिवाली पर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हिमाचल प्रदेश के लोगों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *