CM shivraj singh chouhan said become who give employment not taker: digi desk/BHN/भोपाल/ राष्ट्रीय युवा दिवस को रोजगार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे सभागार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी
में हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं युवाओं से कहता हूं कि रोजगार मांगने वाले नहीं देने वाले बनो। सीएम ने हितग्राहियों से संवाद में पूछा कि आपको ऋण प्राप्त करने में कोई कठिनाई तो नहीं हुई। किसी ने कोई राशि तो नहीं मांगी है। उन्होंने कहा कि जागरूकता हो तो सशक्तीकरण से कोई नहीं रोक सकता है। पूरे मध्य प्रदेश में छह लाख से ज्यादा लोग सीधे कार्यक्रम से जुड़े हैं। आज सवा पांच लाख बेटे बेटियों को रोजगार मिल रहा है। विवेकानंद जी से ऊर्जा मिलती है मैं अपना बचपन से पढ़ता रहा हूं। हम बड़ा कार्यक्रम करने वाले थे लेकिन कोरोना बार-बार आड़े आ जाता है। अगर आप किसी व्यवसाय के बारे में निश्चय कर लो तो रास्ता निकल आता है परिश्रम
करने पर सफलता मिलना सुनिश्चित है।
इस दौरान सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने भी संबोधित किया। पिछले पौने दो साल कोरोना संक्रमण से प्रभावित हुए। इसके बाद भी स्वरोजगार की दिशा में सरकार काम करती रही आर्थिक गतिविधियों को थामने नहीं दिया। हम फर्नीचर, खिलौना सहित अन्य क्लस्टर मना रहे हैं जिनमें बड़ी संख्या में रोजगार सृजित होंगे। इंदौर, भोपाल, नीमच सहित अन्य जिलों में व्यवस्था बनाई जा रही हैं। बड़ी-बड़ी कंपनियों इन क्लस्टर में काम करने की रुचि दिखाई है। आगामी 2 साल में हम 30 लाख रोजगार के नए अवसर युवाओं को उपलब्ध कराएंगे।
शिक्षकों के रिक्त पदों पर बड़े स्तर पर भर्ती
सीएम ने कहा, प्रतिमाह रोजगार मेले का आयोजन जिला और विकासखंड मुख्यालयों पर होगा। निवेश लाने पर सरकार का फोकस रहेगा क्योंकि उससे ही सर्वाधिक रोजगार मिलता है। कोरोना काल में मध्य प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए निवेशक आए हैं। हम उन्हें प्रोत्साहित करेंगे। प्रधानमंत्री का मंत्र है लोकल को वोकल बनाने का। हम उस पर काम कर रहे हैं। स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग की जाएगी। बेरोजगार को रोजगार देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे दिन रात काम करेंगे और अपन मिलकर काम करेंगे मिलकर बढ़ेंगे। हमने विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की है। जेल प्रहरी, सब इंजीनियर, पुलिस आरक्षक कृषि विभाग मैं भर्ती चल रही है शिक्षकों के रिक्त पदों के लिए बड़े स्तर पर भर्ती होने जा रही है।
Bhaskar Hindi News