Tuesday , November 3 2026
Breaking News

IND VS SA: जोहान्सबर्ग टेस्ट में शार्दूल ने रचा इतिहास, पहली पारी में झटके 7 विकेट

SA vs IND, 2nd Test: digi desk/BHN/ नई दिल्ली/   दक्षिण अफ्रीका के साथ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया। युवा तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर ने टेस्ट मैच के दूसरे दिन महज 61 रन देकर 7 विकेट हासिल किए, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। ऑलराउंडर के रूप में खेल रहे शार्दुल ठाकुर दक्षिण अफ्रीका में एक पारी में 7 विकेट झटकने वाले पहले एशियन गेंदबाज भी बन गये हैं। इसके साथ ही वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज भी बनगये हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक पारी में सबसे बेहतर बॉलिंग आंकड़ों का भी भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम किया। शार्दुल ठाकुर ने पहली पारी में 61 रन देकर 7 विकेट लिए. इसके पहले यह रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम पर था, जिन्होंने 2015 में हुए नागपुर टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 66 रन देकर 7 विकेट झटके थे।

शार्दूल का कमाल

साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन पहले एक घंटे तक कोई विकेट नहीं गंवाया, लेकिन जैसे ही शार्दुल ठाकुर के हाथों में गेंद आई, खेल पूरी तरह बदल गया। शार्दुल ने अपने पहले स्पेल के 5 ओवर में ही 3 विकेट चटका दिए। उन्होंने डीन एल्गर, पीटरसन और दुसां जैसे बल्लेबाजों को आउट किया। लंच के बाद साउथ अफ्रीका के टेंबा बावुमा ने पारी को संभालने की कोशिश की और अर्धशतक जमाया। इस खतरनाक दिख रहे बल्लेबाज को भी आउट कर पांचवां विकेट हासिल किया। उसके बाद उन्होंने अंतिम दो विकेट लेकर इतिहास रचा। साउथ अफ्रीका में ये किसी भी एशियाई गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

शार्दूल की घातक गेंदबाजी की वजह से साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में ज्यादा बढ़त हासिल नहीं कर सकी और 229 रनों पर सिमट गई। इस तरह साउथ अफ्रीका को सिर्फ 27 रनों की बढ़त मिली। वहीं दूसरी पारी में टीम इंडिया ने टेस्ट मैच के स्टाइल के विपरीत काफी तेजी से बल्लेबाजी की। भारत ने दूसरी पारी में केएल राहुल और मयंक अग्रवाल का विकेट जल्दी गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को 2 विकेट पर 85 रनों तक पहुंचा दिया। चेतेश्वर पुजारा ने अपनी 35 रनों की पारी में 7 चौके लगाए। दूसरी ओर अजिंक्य रहाणे भी अच्छी लय में दिखे। खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 58 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

 

About rishi pandit

Check Also

CSK का बड़ा फैसला! ₹14.2 करोड़ वाले प्रशांत वीर की हो सकती है छुट्टी

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए मिनी नीलामी से पहले चेन्नई सुपर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *