Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Accdient: टंकी से रिसाव की वजह से कार में लगी आग, 6 लोग जिंदा जले, 2 लोगों की हालत गंभीर

6 People died in a road accident in chittoor when car caught fire due to oil leak: digi desk/BHN/चित्तूर/  आंध्रप्रदेश के चित्तूर में हुए एक भयानक सड़क हादसे में 6 लोग जिंदा जल गये, जबकि दो लोग गंभीर रुप से झुलस गये। ये घटना चंद्रगिरि अंचल के  पास पुथलापट्टू-नैदुपेटा मार्ग की है। मिली जानकारी के मुताबिक तेल रिसाव की वजह से चलती कार में आग लग गई। इस कार में कुल 8 लोग सवार थे।आग इतनीी तेजी से फैली कि लोगों को निकलने का मौका ही नहीं मिला। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाकी तीन लोगों को बुरी तरह झुलसी अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 1 ओर शख्स की मौत हो गई। अन्य 2 का इलाज चल रहा है।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक बाकी तीन लोगों को रेस्क्यू कर रुइया अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी दो बुरी तरह झुलसे हुए हैं और उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

About rishi pandit

Check Also

योगी सरकार ने साक्षरता कर्मियों के बकाया मानदेय भुगतान का रास्ता खोला, 64 जिलों के लिए लगभग ₹397.19 करोड़ आवंटित

योगी सरकार ने साक्षरता कर्मियों के बकाया मानदेय भुगतान का रास्ता खोला, 64 जिलों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *