Weird News Woman divorced: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ क्रोएशिया में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां रहने वाली एक महिला ने पति से तलाक के बाद दूसरी शादी कर ली है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर इसमें हैरानी वाली क्या बात है, लेकिन यहां हैरानी वाली बात ये है कि महिला ने तलाक के बाद अपनी शादी किसी इंसान से नहीं बल्कि अपनी मादा कुत्ते से की है।
शादी में आए 200 मेहमान
इस अजीबोगरीब शादी को धूमधाम से संपन्न किया गया और खास बात ये है कि इस शादी में करीब 200 लोगों ने हिस्सा लिया। 47 साल की अमांडा रोजर्स का कहना है कि वह अपनी मादा कुत्ते से शादी करके बेहद खुश हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि जीवन साथी में उन्हें जो चाहिए, वह शीबा (मादा कुत्ता) में मिला है।
महिला बोली, यह मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तलाक के बाद अमांडा रोजर्स कई महीनों तक सिंगल रहीं। अब वह अपनी नई पार्टनर शीबा के साथ बेहद खुश हैं। अमांडा रोजर्स ने बताया कि शीबा उसे अपने पहले पति से ज्यादा खुश करती है। उसने अपने कुत्ते से पूरे रीति-रिवाजों से शादी की और उसे चूमा और उसे अपना साथी माना। अमांडा रेजर्स ने कहा कि वह मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। वह मुझे हंसाती है, मुझे खुश रखती है और जब मैं परेशान होती हूं तो मेरा प्यार भी देती है।
अमांडा रेजर्स का कहना है कि वह बचपन से ही खुद को दुल्हन की पोशाक में देखना चाहती थीं। दूसरी बार अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने खुद दुल्हन की ड्रेस डिजाइन की। वह कहती है कि ‘शेबा (मादा कुत्ता) से शादी करना बेहद खुशी का अहसास है, वह मुझे कभी परेशान नहीं करती, मेरा बहुत ख्याल रखती है। एक टीवी शो में अमांडा ने कहा कि उन्हें अपने कुत्ते से प्यार तब हो गया था जब वह दो महीने की थीं।
साथ ही उन्हें विश्वास था कि एक दिन वे जरूर एक हो जाएंगे। टीवी शो के दौरान जब लोगों ने अमांडा से पूछा कि कुत्ता पालने के बाद उनसे शादी करने का विचार कैसे आया? तो उन्होंने कहा कि प्यार कई तरह का होता है, लेकिन मेरा और शीबा का रिश्ता बहुत गहरा है और वह इस नए रिश्ते को लेकर काफी उत्सुक हैं. साथ ही उन्हें उम्मीद है कि समय के साथ यह रिश्ता और गहरा होगा।
Bhaskar Hindi News