Ancient gold ring that prevent hangover: digi desk/BHN/इजराइल/अब लोग हैंगओवर से छुटकारा पाने के लिए नींबू पानी, अंडे या दही पर भरोसा करते हैं। वहीं प्राचीन लोगों के पास भी इसे कम करने का अपना अनोखा तरीका था। यह कोई खाद्य पदार्थ नहीं बल्कि सोने की रिंग थी। हाल ही में इजराइल के यावने शहर में एक खुदाई के दौरान एक कीमती पत्थर लगी प्राचीन गोल्ड रिंग मिली है। पुरातत्वविदों का कहना है कि इसका उपयोग हैंगओवर के इलाज के रूप में किया जाता होगा। इस प्राचीन गहने का वजह 5.11 ग्राम है।
पुरातत्वविदों को यह सोने की रिंग बेजंटाइन शराब फैक्ट्री के पास खुदाई में मिली। प्राचीन काल में फैक्ट्री में हर साल 20 लाख लीटर शराब बनाई जाती है। बैंगनी कलर के स्टोन से सजी रिंग काफी चमकदार हैं। माना जा रहा है कि अंगूठी को कोई धनवान शख्स पहनता होगा। ये गोल्ड रिंग सातवीं शताब्दी की हैं। पुरातत्वविदों को कहना है कि अंगूठी को पहनने वाला व्यक्ति शराब चखने वाला था। जिसका मानना होगा कि बैंगनी रंग का पत्थर शराब के नशे को दूर करता है।
Bhaskar Hindi News