Friday , May 17 2024
Breaking News

Salman khan: यूलिया वंतूर के साथ नजर आए सलमान, साथ में नहीं दिया पोज

Salman khan and lulia vantur spot at ramesh taurani: digi desk/BHN/मुंबई/  बॉलीवुड में दिवाली पार्टीज की शुरुआत हो गई है। बीती रात प्रड्यूसर रमेश तौरानी (Ramesh Taurani) ने अपने घर में दीपावली की पार्टी रखी थीं। जहां फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे। इस आयोजन में जलवा बिखरने सलमान खान (Salman Khan) भी पहुंचे। साथ में उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) भी नजर आईं।

दोनों ने साथ में नहीं दिया पोज

सलमान खान और यूलिया वंतूर को रमेश तौरानी के घर दिवाली पार्टी में जाते हुए देखा गया। सलमान ने जहां ब्लैक शर्ट और ब्लैक जींस पहनी थीं। वहीं यूलिया ब्लैक, येलो और व्हाइट कलर कंबीनेशन की साड़ी में नजर आईं। पार्टी में दोनों ने अलग-अलग एंट्री की। सलमान गाड़ी से उतरने के बाद सीधा चले गए। वहीं यूलिया वंतूर ने थोड़ी देर रुककर कुछ फोटो क्लिक भी कराई।

आयुष शर्मा के बर्थडे पर पहुंचे थे

पिछले दिनों दोनों आयुष शर्मा के बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे। जहां भी सलमान खान ने यूलिया के साथ पैपराजी को पोज नहीं दिए थे। कार से उतरने के बाद वंतूर सीधे चली जाती हैं। बता दें सलमान और यूलिया के रिलेशन को लेकर काफी चर्चा है। यूलिया वंतूर, सलमान के साथ हर फंक्शन में नजर आती है।

2010 में हुई मुलाकात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूलिया वंतूर और सलमान खान की मुलाकात 2010 में हुई थी। यूलिया ने कई फिल्मों के ऑडिशन दिए थे। तब सलमान ने उनकी मदद की थी। वह रुकने का इंतजाम किया था। इसके बाद वंतूर फिल्म ओ तेरी के एक सॉन्ग में दिखाई दी थी। कहा जाता है कि साथ काम करने बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। बीच में दोनों की शादी की अफवाह भी काफी उड़ी थी। लेकिन सलमान ने साफ कर दिया था कि वह शादी चुपचाप नहीं करेंगे।

About rishi pandit

Check Also

नयी दिल्ली में 18 मई को होगा इंडियाज़ बेस्ट डांसर का ऑडिशन

मुंबई सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के होमग्रोन डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4 का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *