Family suicide in raipur: digi desk/BHN/रायपुर/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों को मौत के घाट उतारने के बाद पत्नी की हत्या की और अंत में खुद ही चौथी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली।
नया रायपुर में पंचायत विभाग के कर्मचारी ने अपनी पत्नी और 2 बच्चों की हत्या कर सरकारी आवास के चौथे माले से कूदकर की खुदकुशी कर ली।
जानकारी के अनुसार झंकार भास्कर ने अपनी पत्नी सुप्रीता भास्कर 7 साल की बेटी परी भास्कर और 3 साल के बेटे अंशी भास्कर की रात 2 बजे हथौड़ी से वारकर हत्या की, इसके बाद सरकारी आवास की चौथे माले से कूदकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को 4 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें 2 पन्ने अपने भाई और सरकारी कर्मचारी संतोष कंवर को लेकर लिखा है। राखी थाना पुलिस समेत पुलिस के आलाधिकारी समेत एफएसएल की टीमें मौके पर जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक के भाई का किसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हुआ था। इस घटना के बाद पुलिस मृतक और उसके भाई को पूछताछ के लिए बुलाती थी। इस पर मृतक की पत्नी आए दिन ताने मारती थी। घटना की रात भी इस बात को लेकर विवाद हुआ था।
हीं मृतक झंकार भास्कर ने सो रही दो बच्चियों को हथौड़ी से सिर के पीछे वार किया, जिससे एक घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं पत्नी को उसने सिर के पीछे और सामने से वार किया, जिससे वह लहुलुहान होकर गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को पता चला कि एक बच्ची और पत्नी की सांसे चल रही हैं, जिसके बाद पुलिस ने शीघ्र ही डा. भीमराव आंबेडकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बच्ची को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सुप्रीता भास्कर को आइसीयू में भर्ती किया, जिसकी उपचार के दौरान सांसें थम गई।
Bhaskar Hindi News