Wednesday , November 4 2026
Breaking News

Record: शाकिब ने रचा इतिहास, अफरीदी का रिकार्ड तोड़कर T20WC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

Most wickets in T20 world cup: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ टी20 वर्ल्ड कप 2021 के 15वें मुकाबले में बांग्लादेश को श्रीलंका के खिलाफ बेशक 5 विकेट से हार मिली, लेकिन इस मैच में बांग्लादेश के आल राउंडर शाकिब अल हसन ने इतिहास रच दिया। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले में दो विकेट लिए और टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए। शाकिब अल हसन ने इस मुकाबले में 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने पथुम निशंका व अविष्का फर्नान्डो को आउट किया।

शाकिब  ने शाहिद अफरीदी का रिकार्ड तोड़ा

शाकिब अल हसन अब टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने शाहिद अफरीदी का रिकार्ड तोड़ दिया जो इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। शाहिद अफरीदी ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप में कुल 39 विकेट लिए हैं, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ दो विकेट लेकर शाकिब अल हसन ने अपने विकेट की संख्या को 41 तक पहुंचा दिया और पहले नंबर पर आ गए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा हैं जिनके नाम पर कुल 38 विकेट दर्ज है। वहीं इस मामले में चौथे नंबर पर 23 विकेट लेकर सईद अजमल मौजूद हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाप तीन गेंदबाज

41 – शाकिब अल हसन

39 – शाहिद अफरीदी

38 – लसिथ मलिंगा

शाकिब अल हसन की बात करें तो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल 29 मैच खेले हैं और इसमें कुल 41 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 9 रन देकर 4 विकेट रहा है और उन्होंने एक मैच में चार विकेट लेने का कमाल तीन बार लिए हैं। इन मैचों में उनका इकानामी रेट 6.36 का रहा है।

 

About rishi pandit

Check Also

नासा का 1100 किलो का टेलीस्कोप धरती की ओर बढ़ा, क्या दुनिया पर मंडरा रहा खतरा?

वाशिंगटन नासा का 22 साल पुराना ऐतिहासिक नील गेह्रेल्स स्विफ्ट स्पेस टेलीस्कोप अपनी अंतिम यात्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *