Thursday , May 23 2024
Breaking News

Karwa Chauth: सरगी में खाएंगी ये चीजें, तो दिन भर नहीं लगेगी भूख प्यास

Karwa Chauth 2021:digi desk/BHN/ करवा चौथ का पर्व हर विवाहित महिला के लिए खास महत्व रखता है। सभी महिलाएं Karwa Chauth पर अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं सरगी खाती है, लेकिन पानी के बिना रहना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसके लिए आप कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन एक दिन पहले ही कर लें, जिससे शरीर में ऊर्जा बनी रहे और पानी की कमी न हो। इसलिए सरगी के दौरान महिलाओं को इन चीजों का सेवन करना चाहिए –

सरगी में सेब खाएं

सेब विटामिन, फाइबर, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। सेब का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी पूरी हो जाती है। शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है। 80 प्रतिशत पानी होने से बार-बार प्यास लगने की समस्या से बचा जा सकता है।

दही

सरगी में दही के सेवन भी फायदेमंद होता है। दही पानी की कमी को पूरा करने का एक अच्छा स्रोत है। 85 प्रतिशत पानी होने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।

नींबू पानी

सरगी के दौरान नींबू – पानी का शरबत पीना भी फायदेमंद होता है। नींबू में विटामिन-सी रपूर होता है। करवा चौथ का व्रत रखने से पहले आप सुबह सरगी में नींबू पानी जरूर पीते हैं तो इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और शरीर दिन भर हाइड्रेट रहेगा। इसके अलावा व्रत के दौरान सलाद का सेवन करना चाहिए। अलग-अलग सब्जियों से बने सलाद से भूख-प्यास की समस्या से बचा जा सकता है।

पालक

पालक शरीर में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट की कमी को पूरा करता है। पालक का सेवन आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करेगा। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और बीमारियों से बचाता है।

ब्रोकली

ब्रोकोली भी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और इसमें पानी काफी मात्रा में पाया जाता है। ब्रोकली का सेवन सलाद, सब्जी, सूप के रूप में किया जा सकता है। प्यास की समस्या लंबे समय तक दूर रहती है।

नारियल पानी

नारियल पानी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। नारियल पानी पीने से बार-बार प्यास लगने की समस्या दूर हो जाएगी। साथ ही व्रत के दौरान आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे। इसके अलावा सरगी में स्ट्रॉबेरी, अनानास जैसे कुछ फलों का सेवन जरूर करना चाहिए।

About rishi pandit

Check Also

वैशाख पूर्णिमा व बुद्ध पूर्णिमा 23 मई को मनाई जाएगी

वैशाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जानते हैं। बुद्ध पूर्णिमा 23 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *