Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Accident: बड़ा सड़क हादसा, ट्रैक्‍टर ट्राली पलटने से 11 लोगों की मौके पर मौत

Road accdient in jhansi: digi desk/BHN/झांसी/ उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को झांसी में बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई है। झांसी में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें 7 महिलाएं तथा 4 बच्चे हैं। ट्रैक्टर ट्राली पर सवार सभी लोग झांसी जिला के दतिया के पंडोखर क्षेत्र के निवासी थे। करीब 25-30 लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर पंडोखर से थाना चिरगांव के ग्राम छिरौना माता के मंदिर पर जवारे चढ़ाने के लिए जा रहे थे।

झांसी के थाना चिरगांव क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर 25-30 लोग ग्राम छिरौना माता के मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान चालक ने ट्रैक्टर पर से अपना नियंत्रण खो दिया और वह सड़क के किनारे खाई में पलट गया। ट्रैक्‍टर ट्राली के नीचे दबने से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 17 घायलों में छह बेहद गंभीर है। इनको उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

 

About rishi pandit

Check Also

योगी सरकार ने साक्षरता कर्मियों के बकाया मानदेय भुगतान का रास्ता खोला, 64 जिलों के लिए लगभग ₹397.19 करोड़ आवंटित

योगी सरकार ने साक्षरता कर्मियों के बकाया मानदेय भुगतान का रास्ता खोला, 64 जिलों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *