Sunday , November 1 2026
Breaking News

OMG: दुष्कर्म पीड़िता ने Youtube वीडियो देख की गर्भपात की कोशिश, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

Nagpur victim women attempts abortion: digi desk/BHN/ नागपुर/  महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 25 साल की दुष्कर्म पीड़ित ने गर्भवती होने के बाद घर पर ही यूट्यूब वीडियो देखकर गर्भपात करने की कोशिश की, लेकिन इस बीच उसकी हालत गंभीर हो गई और आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पूरा मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म

यह पूरा मामला नागपुर के यशोधरा नगर इलाके का है। दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शोएब खान नाम का युवक साल 2016 से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था और शादी करने का झांसा दे रहा था। लेकिन जब वह गर्भवती हो गई तो उसने शोएब खान ने ही उसे Youtube पर वीडियो देखकर गर्भपात करने की सलाह दी। साथ ही उसने कई दवाएं लेकर भ्रूण का गर्भपात करने के लिए दबाव बनाया।

युवती की हालत गंभीर

अस्पताल में भर्ती युवती ने बताया कि यूट्यूब वीडियो देखकर गर्भपात करने की कोशिश में उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई। तब परिवार वालों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।

महाराष्ट्र में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाएं

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में बीते कुछ समय से दुष्कर्म की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। साकीनाका दुष्कर्म और मर्डर मामले के बाद बीते हफ्ते मुंबई से सटे ठाणे जिले के डोंबिवली शहर में भी एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ 33 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने इस मामले में अभी तक 32 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।

About rishi pandit

Check Also

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सीएम योगी

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सीएम योगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *