Raj kundra porn movi case: digi desk/BHN/ पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा के साथ आरोपी रयान थोरपे को भी मुंबई की एक अदालत ने जमानत दे दी है। मुंबई की अदालत ने व्यवसायी और अभिनेता शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी। पोर्नोग्राफिक फ़िल्म केस में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज को 19 जुलाई की रात को गिरफ़्तार किया था।
राज के साथ उनके सहयोगी रायन थोर्पे को भी पुलिस ने गिरफ़्तार किया था। उन्हें पहले 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया था, जिसे बढ़ाकर 27 जुलाई तक कर दिया गया था। 27 जुलाई को अदालत ने राज और रायन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। राज ने 28 जुलाई को मजिस्ट्रेट कोर्ट में ज़मानत की अर्ज़ी दाख़िल की थी, जिसे कोर्ट ने नामंजूर कर दिया था। अदालत ने इसके पीछे अपराध की गंभीरता का हवाला दिया है।
Bhaskar Hindi News