Tuesday , November 3 2026
Breaking News

MP:  प्रधानमंत्री आवास में लोगों से पैसे ले लिए, मैं ऐसे अधिकारियों को नहीं छोडूंगा- CM शिवराज

CM Shivraj singh said: digi desk/BHN/भोपाल/ पांच माह बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई कलेक्टर-कमिश्नर, आइजी-पुलिस अधीक्षक कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री शि‍वराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि मैं औचक निरीक्षण करूंगा। गड़बड़ी मिली को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुझे पता लगा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में अधिकारियों ने लोगों से पैसे ले लिए। मैं ऐसे लोगों को नहीं छोडूंगा। घटिया और गुणवत्ताहीन काम किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होंगे। पात्र हितग्राही को लाभ से वंचित नहीं होना चाहिए। सभी अधिकारी यह निजी तौर पर देखें।

जनभागीदारी के माडल पर चलेगी सरकार

उन्होंने कहा कि सरकार जनभागीदारी से चलेगी। कोरोना संकट और टीकाकरण में जिस जनभागीदारी के मॉडल को अपनाया गया था, उसे अब सरकार की कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से हमने जनकल्याण और सुराज अभियान की शुरुआत की है। सुराज का मतलब है कि विकास के काम गुणवत्ता के साथ पूरे हों। यह जिम्मेदारी संबंधित विभाग और जिस जिले में काम हो रहे हैं, उसकी है। सीएम हेल्पलाइन की हर माह मानीटरिंग हो। प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई होगी।

भ्रष्टाचार के मामले में हमारी नीति जीरो टालरेंस की

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास के कामों में गुण्ावत्ता से समझौता नहीं होगा। घटिया और गुणवत्ताहीन कामों को सहन नहीं किया जाएगा। भ्रष्टाचार के मामले में हमारी नीति जीरो टालरेंस की है। गड़बड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अपने प्रदेश को जनकल्याण और सुराज के मामले में हमें एक माडल बनाकर खड़ा करना है। डेूंग से बचाव के लिए लगातार अभियान चलाया जाए। गड्ढों में दवा डालना या फागिंग का काम लगातार चलता रहे। 27 सितंबर को प्रथम डोज और दिसंबर तक द्वितीय डोज लगाने का काम पूरा करना है। अभी से सूची तैयार करें कि किसी गांव और किस वार्ड में लोग बचे हैं। डोर टू डोर संपर्क करें। वैक्सीन ही कोरोना से सुरक्षा का रामबाण है।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखें

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखें। कोरोना की रोकथाम के लिए निर्देशों का पालन किया जाए। महिला अपराधों को रोकने के लिए अभी और संवेदनशील होने की जरूरत है। छेड़छाड़ के मामलों में सख्त कार्रवाई हो। जनवरी 2018 से अगस्त 2021 तक महिला संबंधी अपराधों में कुल 38 आरोपितों को मृत्युदंड के दंड से दंडित किया गया है।

 

About rishi pandit

Check Also

हिमाचल में खाई में गिरी गाड़ी, इंदौर के 11 बच्चे हादसे का शिकार; शिक्षक समेत 7 विद्यार्थी घायल

इंदौर   हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल एवं स्पीति में एक बड़ा सड़क हादसा सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *