Saturday , November 7 2026
Breaking News

Besan Roti: रोटी को खास बनाने के लिए उसमें लगाएं बेसन और मसाले का तड़का, फिर देखिए स्वाद का कमाल

Besan Roti: digi desk/BHN/रोटी तो हर घर के खानपान का जरूरी हिस्सा होती है लेकिन बच्चे कई बार रोटी खाने में बहुत आना-कानी करते हैं। ऐसे में उन्हें रोटी खिलाने के लिए इस ट्विस्ट को करें ऐड और फिर देखें कमाल।

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

बेसन- 200 ग्राम, आटा- 200 ग्राम, नमक- स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर- 1 टीस्पून, हल्दी पाउडर- 1 टीस्पून, अमचूर पाउडर- 1/2 टीस्पून, धनिया पाउडर- 1/2 टीस्पून, तेल-आवश्यकतानुसार

विधि :

आटा गूंथने वाले बर्तन में तेल और पानी को छोड़कर सारी चीज़ें अच्छे से मिक्स कर लें।
फिर धीरे-धीरे पानी डालते हुए आटा गूंथे। 5 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें जिससे आटा अच्छी तरह सेट हो जाए।
5 मिनट बाद इसकी छोटी-छोटी लोई बना लें।
तवा गर्म होने के लिए रख दें।
पराठे को बेलकर रख लें। फिर एक के बाद एक करके इसे सेंकते जाएं।
पराठा बहुत ज्यादा जलाएं नहीं वरना इसका स्वाद बिगड़ जाता है।
तो एक साइड जैसे ही हल्का पक जाए तुरंत पलट दें। फिर घी, तेल या मक्खन जो आपको पसंद हो उसे लगाकर सुनहरा होने तक सेंक लें।
चम्मच की मदद से पराठे को तवे पर थोड़ा प्रेस करें जिससे अंदर से और किनारों से वो कच्चा न रह जाए।
बनने के बाद इसे दही, चटनी या अचार जो मौजूद हो और पसंद हो उसके साथ परोसें।

About rishi pandit

Check Also

बाजरा, ज्वार से लेकर रागी तक, जानें 7 तरह की रोटियों के पोषक तत्व और फायदे

 भारतीय घरों में रोटी रोजाना खाए जाने वाले भोजन का अहम हिस्सा है. आमतौर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *