Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Corona Update: पिछले 24 घंटे में सामने आए 31 हजार से ज्यादा नए मरीज, 290 की मौत

Corona News 7 September: digi desk/BHN/ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक सक्रिय मामलों की संख्या 3,92,864 पर आ गई है जो कुल संक्रमितों का 1.19 फीसद है। इस दौरान मरीजों के उबरने की दर में मामूली सुधार हुआ है जबकि मृत्युदर पहले के स्तर पर बनी हुई है। दैनिक और साप्ताहिक संक्रमण दर तीन फीसद से नीचे बनी हुई है। देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 31 हजार नए मरीज मिले हैं और 290 और लोगों की मौत हुई है। इस दौरान सक्रिय मामलों में भी 12 हजार से ज्यादा की कमी आई है।

देश में कोरोना की स्थिति

  • भारत, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
  • 24 घंटे में नए मामले 31,222
  • कुल सक्रिय मामले 3,92,864
  • 24 घंटे में टीकाकरण 1.13 करोड़ कुल टीकाकरण 70 करोड़
  • (आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय के)

मंगलवार सुबह 08ः00 बजे तक कोरोना की स्थिति

  • नए मामले 31,222
  • कुल मामले 3,30,58,843
  • सक्रिय मामले 3,92,864
  • मौतें (24 घंटे में) 290
  • कुल मौतें 4,41,042
  • ठीक होने की दर 97.48 फीसद
  • मृत्यु दर 1.33 फीसद
  • पाजिटिविटी दर 2.05 फीसद
  • सा.पाजिटिविटी दर 2.56 फीसद
  • जांचें (रवि.) 15,26,056
  • कुल जांचें (रवि.) 53,31,89,348

About rishi pandit

Check Also

मुरासु तूफान का प्रचंड असर! दिल्ली से यूपी और राजस्थान तक बदलेगा मौसम, जानें कहां होगी बारिश

नई दिल्ली बंगाल की खाड़ी में समुद्री सतह का तापमान बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस तक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *