Sunday , November 22 2026
Breaking News

शुभमन गिल ने खोला टीम इंडिया का बड़ा राज, प्लेइंग-11 को लेकर किया खुलासा

नई दिल्ली
 टी20 और वनडे सीरीज के बाद अब भारत और न्यूजीलैंड की टीमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने जा रही हैं। इस सीरीज की शुरुआत गुरुवार से हो रही है। भारत ने टी20 और वनडे सीरीज दोनों पर कब्जा किया है और उसकी कोशिश टेस्ट सीरीज में भी जीत हासिल करने की होगी। कप्तान शुभमन गिल ने इसके लिए रणनीति तैयार भी कर ली है और उसका खुलासा भी कर दिया।

दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच वेलिंग्टन के बे ओवल मैदान पर खेला जाना है। इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 कैसी हो सकती है इस बारे में गिल ने बड़ा खुलासा कर दिया है।

गिल ने बताई अंदर की बात
गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि टीम इंडिया किस रणनीति के तहत प्लेइंग-11 चुनेगी। गिल ने कहा कि टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेगी और जसप्रीत बुमराह आक्रमण की कमान संभालेंगे। गिल ने कहा, "हम निश्चित तौर पर चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेंगे। हमारे सभी तेज गेंदबाजों ने अच्छा किया है और यह हमारे लिए अच्छा सिरदर्द है। वनडे सीरीज में तेज गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाया। हम अभी भी अंतिम संयोजन पर बात कर रहे हैं, लेकिन हम चार तेज गेंदबाजों के साथ खेलेंगे।"

बल्लेबाजी विकल्पों पर भी हो रही माथापच्ची
गिल ने कहा कि टीम मैनेजमेंट बल्लेबाजी विकल्पों पर भी विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि टीम सात विशेषज्ञ बल्लेबाजों के साथ जाने पर विचार कर रही है। गिल ने कहा, "हम सात बल्लेबाजों के साथ जाएंगे। आठवें और नौवें पर हमारे पास अंशुल और आकाशदीप होंगे जो बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। हम अभी भी विचार कर रहे हैं। नीतीश रेड्डी बल्लेबाजी कर सकते हैं। हम एक ऐसे विकल्प पर विचार कर रहे हैं जो गेंद पुरानी होने पर पिच पर तेजी से गेंदबाजी कर सके।"

 

About rishi pandit

Check Also

दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच

नई दिल्ली दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *