Monday , November 9 2026
Breaking News

यूपी की 48 मंडियों में 71 पुराने वे-ब्रिज होंगे अपग्रेड, सरकार ने मंजूर किए 5.15 करोड़ रुपये

 लखनऊ
 प्रदेश की कृषि मंडियों में किसानों को उपज की तौल के लिए अब पुराने वे-ब्रिजों के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। मंडी परिषद ने तौल व्यवस्था को आधुनिक और अधिक सक्षम बनाने की तैयारी है। इसके तहत 48 मंडियों व उपमंडी स्थलों में 10 वर्ष से अधिक पुराने 71 वे-ब्रिजों का नवीनीकरण, क्षमता वृद्धि और उच्चीकरण कराया जाएगा। कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने इसके लिए 5.15 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की है।

मंडी परिषद के वे-ब्रिजों पर कृषि उपज की तौल की सुविधा निश्शुल्क है। किसान अपनी उपज की तौल बिना किसी शुल्क के करा सकते हैं। ऐसे में पुराने वे-ब्रिजों के आधुनिकीकरण से बिना किसी अतिरिक्त आर्थिक बोझ से किसानों को बेहतर तौल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

परिषद पहले भी चरणबद्ध तरीके से 50 मंडियों में वे-ब्रिज को अपग्रेड कर तौल पर्ची ऑनलाइन करने की व्यवस्था कर चुकी है। निदेशक मंडी परिषद जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि मंडियों की सुविधाओं के विस्तार व आधुनिकीकरण पर जोर दिया जा रहा है, जिससे किसान जब अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे तो उसे आवागमन, नीलामी, भंडारण और तौल जैसी आवश्यक सुविधाएं आसानी से मिल सके।

 

About rishi pandit

Check Also

यूपी में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, घर-घर पूछे जाएंगे 40 सवाल; पहली बार दर्ज होगा जातीय विवरण

लखनऊ  आपके घर में कितने लोग रहते हैं, परिवार में कितने सदस्य हैं और आपके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *