Friday , May 3 2024
Breaking News

Today Rashifal 21 August: कर्क राशि वालों में होगा आर्थिक लाभ, यात्रा पर जाने से बचें

मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन बेहद अच्छा रहेगा। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिल सकते हैं। परिवार में प्रेम बना रहेगा।

वृषभ राशि-वृषभ राशि के लोगों को आमदनी के लिए अधिक काम करना पड़ सकता है। धन हानि और यश हानि होने की आशंका है। मन चिंताग्रस्त रहेगा। परिवार में कलह व विवाद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति भी अलर्ट रहें।

मिथुन राशि-आकस्मिक धन लाभ के योग बन सकते हैं और शुभ कार्य की शुरुआत हो सकती है। कारोबार के संबंध में यात्रा पर भी जा सकते हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। खानपान को लेकर विशेष ध्यान रखें।

कर्क राशि-कारोबार में उन्नति हो सकती है। आर्थिक लाभ हो सकता है। मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। क्रोध करने से बचें। छात्रों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। यात्रा करने से बचें या सावधानी रखें।

सिंह राशि-नौकरी में तरक्की मिल सकती है। अधिकारी वर्ग से भी सहयोग मिलेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं लेकिन यात्रा के दौरान सावधान रहें। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं।

कन्या राशि- व्यापार-धंधे में लाभ मिलने के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्चों में भी इजाफा होगा। प्रॉपर्टी और कोर्ट-कचहरी के कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।

तुला राशि-कारोबार में आर्थिक लाभ हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। स्नेहीजनों, मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सैर पर जा सकते हैं। परिवार में शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि-उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। अपूर्ण कार्य जल्द पूरे हो सकते हैं। व्यापार में पार्टनरशिप में फायदा हो सकता है। नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। परिवार का माहौल अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि-कारोबार या व्यापार में कई विपत्तियां आ सकती है। मानसिक और शारीरिक रूप से थकान महसूस करेंगे। सेहत के प्रति सतर्क रहें। पारिवारिक विवाद की स्थिति निर्मित हो सकते हैं। किसी उलझन में फंसने से बचें। संतान पक्ष से भी चिंता सता सकती है।

मकर राशि-व्यापार में लाभ होने से मन में खुशी मिलेगी। प्रमोशन के भी योग हैं। अनावश्यक खर्च बढ़ने से चिंता भी रह सकती है। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। यात्रा के भी योग हैं, परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल की सैर पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि-दांपत्य जीवन में परेशानी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ तनाव की स्थिति में क्रोध करने से बचें। कारोबार में भी मनमुटाव के चलते हानि हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा के दौरान भी विशेष सावधानी बरतें।

मीन राशि-नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।

About rishi pandit

Check Also

शनि जयंती 2024: शनि देव की कृपा पाने के उपाय

सूर्य देव के पुत्र शनि देव की जयंती बहुत खास दिन होता है. यह शनि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *