Wednesday , November 4 2026
Breaking News

Amazing: कम समय में लंबे शब्दों को बोलने का सतना की बेटी प्रान्वी गुप्ता ने बनाया रिकार्ड

इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना की रहने वाली छह साल की एक बच्ची प्रान्वी गुप्ता ने दुबई में जाकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना स्थान बनाया है। इस बात की जानकारी उनके माता-पिता ने दी है। इस बच्ची ने इंग्लिश के 10 सबसे लम्बे शब्दों को मात्र 81 सेकंड में बोल कर सुनाया है। जिसके बाद वह सबसे कम उम्र में यह कारनामा करने वाली बच्ची बन गई है और उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। सतना के मुख्त्यारगंज रेलवे फाटक के पास रहने वाले बच्ची के दादा-दादी इस उपलब्धी को सुनकर गौरवान्वित हैं। सतना निवासी प्रमोद गुप्ता और प्रियंका गुप्ता की छह साल की बच्ची प्रान्वी गुप्ता इन दिनों दुबई में रह रहे हैं। मां प्रियंका गुप्ता ने बताया कि प्रान्वी ने महज 81 सेकंड में इंग्लिश डिक्शनरी के इन 10 वर्ड को स्पैलिंग सहित बोल कर सुनाया है। इनमें सबसे बड़ा शब्द 45 अक्षरों का है और 10 वां शब्द 21 अक्षरों का है।

बीते साल भी बनाए थे रिकार्ड

प्रान्वी गुप्ता की मां प्रियंका गुप्ता ने बताया कि इससे पहले पिछले साल भी, प्रान्वी ने एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी अपना नाम दर्ज करवा चुकी हैं, जब प्रान्वी ने 195 देशों के नाम राजधानी के साथ सिर्फ 4.23 मिनिटस में बोल दिए थे।

घर में बनाई है लाइब्रेरी

पिता प्रमोद गुप्ता बताते हैं कि वह पढने की शौकीन है और घर में खुद की लाइब्रेरी बना चुकी है। अब तक 300 से अधिक किताबें पड़ चुकी हैं। प्रान्वी अपना यूट्यूब चैनल भी चलाती है। लर्निंग विद प्रान्वी भी चलाती ह , जिसमें पजल्स सॉल्व करने के साथ कई तरीके पढने के भी बताती हैं। उनमें एक सप्ताह के समय में इन 10 लॉगेस्ट वर्ड्स को बोलने की प्रेक्टिस शुरू की और परिवार की मदद से इसमें सफलता भी पाई।

 

About rishi pandit

Check Also

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना करने पर मांगी माफी

छतरपुर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने हाल ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *