Saturday , October 31 2026
Breaking News

बंद कारोबार में फिर आएगी रफ्तार! इस दिशा में लगाएं उगते सूरज की तस्वीर

 सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का खास महत्व है। इसमें घर की दीवारों पर लगाई जाने वाली तस्वीरों का लोगों के जीवन पर पड़ने वाला खास प्रभाव बताया गया है। लोग अपने घर और ऑफिस में उगते हुए सूरज की तस्वीर लगाते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में उगते हुए सूर्य की फोटो लगाना अधिक शुभ माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर और ऑफिस में उगते हुए सूर्य की फोटो क्यों लगाई जाती है। अगर नहीं पता, तो आइए आपको बताते हैं इसकी खास वजह और नियम के बारे में।

करियर में होगी खूब उन्नति- सूर्य देव को मान-सम्मान, सफलता तेज और यश का कारक माना जाता है। इसलिए घर में उगते हुए सूरज की फोटो लगाने से जॉब और बिजनेस में खूब तरक्की होती है और काम से आ रही बाधा दूर होती है। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलती है।

सकारात्मक ऊर्जा का होगा संचार- वास्तु के मुताबिक, घर में उगते हुए सूर्य की फोटो लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। परिवार के सदस्यों के मन में नए विचार आते हैं। सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

मान-सम्मान में होती है वृद्धि- अगर आपके बनते काम बिगड़ रहे हैं, तो घर में उगते हुए सूर्य की फोटो लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस फोटो को घर में लगाने से सभी कामों में सफलता मिलती है और कार्यक्षेत्र में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

किस दिशा में लगाएं फोटो- पूर्व दिशा से सूर्य उदित होते हैं। इसलिए इस दिशा में उगते हुए सूर्य की फोटो को लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे शुभ परिणाम मिलते हैं। इसके अलावा आप उत्तर-पूर्व दिशा में भी उगते हुए सूर्य की फोटो लगा सकते हैं।

इन दिशाओं में भूलकर भी न लगाएं फोटो- अगर आप घर में उगते हुए सूर्य की फोटो लगाना चाहते हैं, तो पश्चिम या दक्षिण दिशा की दीवार पर भूलकर भी न लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में फोटो को लगाने से परिवार के सदस्यों को वास्तु दोष की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही ध्यान रखें कि फोटो में सूर्य की किरणें सुनहरी होनी चाहिए। अधिक ज्यादा लाल वाले भाव वाली तस्वीरें लगाने से बचें।

 

About rishi pandit

Check Also

करवा चौथ 2026: आज शाम 5:38 बजे से पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें चंद्रोदय का समय और पूजन विधि

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का व्रत आज, 29 अक्टूबर 2026 को रखा जा रहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *